Amit Shah

TMC का मौन इशारा कर रहा है कि आप हिंसा करिए : अमित शाह

759 0

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने राज्य की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर जमकर हमला बोला और केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सीआरपीएफ के कार्य में हस्तक्षेप के आरोप को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि हार से दीदी बौखला गई हैं। टीएमसी ने आपा खो दिया है और तरह-तरह की टिप्पणी कर रही है।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी ने जिस प्रकार की टिप्पणी सुरक्षा बलों के लिए की हैं। यदि किसी राजनीतिक दल की अध्यक्ष ऐसा कहती हैं कि सीआरपीएफ का घेराव कर लो। ऐसा राजनीतिक जीवन में नहीं देखा है। लोगों को आराजकता की ओर ले जा रही है। यह चुनाव शांतिपूर्ण नहीं चाहती हैं। वह हर बार की तरह रैगिंग से चुनाव जीतना चाहती है। हर बार आरोप लगा रही हैं कि गृह मंत्री के सुझाव पर डिस्टर्ब कर रहा है। सीआरपीएफ जब चुनाव में लगते हैं, तो पैरा मिलिटरी पर चुनाव आयोग का कंट्रोल होता है। उनकी बौखलाहट बढ़ गई है।

 

दीदी के साथ खिसक रहे हैं अल्पसंख्यक भी

अमित शाह ने कहा, “हमारे कार्यकर्ताओं पर हमले हुए। अध्यक्ष दिलीप घोष पर हमले हुए। इस हमले के खिलाफ टीएमसी के एक नेता के खंडन की टिप्पणी नहीं है।  ये मूक इशारा कर रहे हैं कि आप करें। सार्वजनिक जीवन में हमले की सभी निंदा करते हैं। इससे भी टीएमसी अपना आपा खो चुकी है जिस तरह से अल्पसंख्यक वोट से अपील की है। शायद अल्पसंख्यक वोट भी खिसक रहे हैं और कहीं जा रहे हैं। शायद इस तरह की अपील किसी भी पार्टी से उचित है। इस प्रकार के काम करने की बजाय हार के कारणों का विश्लेषण करे। दीदी बंगाल की जनता आपके खिलाफ है। कानून व्यवस्था चरमा गई गई है। यहां घुसपैठ बेरोकटोक हो रही है। कोलकाता के बंगाली बाबू की चिंता है कि कोलकाता की क्या स्थिति होगी। आप सीएए का विरोध कर रही हैं। इसलिए बंगाल की जनता आपके खिलाफ है।”

 

मीडिया से बात करते हुए अमित शाह ने कहा है कि हमारे कार्यकर्ताओं पर लगातार हमला हो रहा है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर पिछले 2-3 दिन में हमला हुआ। कल भवानीपुर में पुलिस स्टेशन में बैठे हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ। इन हमलों के खिलाफ TMC के एक भी नेता की टिप्पणी नहीं आई, मौन इशारा कर रहा है कि आप हिंसा करिए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने राज्य की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर जमकर हमला बोला और केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सीआरपीएफ के कार्य में हस्तक्षेप के आरोप को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की निराशा उनके व्यवहार और भाषणों से साफ दिखाई ​देती है। राज्य की मुख्यमंत्री और राजनीतिक दल की अध्यक्ष ये कहती हैं कि CAPF का घेराव कर लो, मैंने ऐसा दृश्य अपने राजनीतिक जीवन में कभी नहीं देखा।

उन्होंने कहा कि  भाजपा को तीन चरण में बंगाल की जनता का अप्रत्याशित समर्थन मिला है। हमारे एक आकलन के हिसाब से भाजपा इन तीन चरण में 63-68 सीट जीत रही हैं।

Related Post

Cm Shivraj Singh Chauhan

शिवराज का बड़ा प्लान: मध्यप्रदेश में 11वीं – 12वीं के स्कूल 26 जुलाई से खोलने का विचार

Posted by - July 14, 2021 0
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में स्कूल खोलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा संकेत दिया है। आरएसएस के अनुषांगिक…
Anand Bardhan

अधिक से अधिक नागरिक केंद्रित सेवाओं को सेवा का अधिकार एक्ट के दायरे में लाया जाए: मुख्य सचिव

Posted by - December 18, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने गुरुवार को सचिवालय में सेवा का अधिकार के अंतर्गत सेवाओं की समीक्षा…
CM Vishnudev Sai

संयुक्त पावर कंपनीज मुख्यालय भवन की रखी नींव, CM विष्णु देव साय का वादा

Posted by - September 3, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज नवा रायपुर सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के संयुक्त…
CM Dhami

आमजन की समस्याओं का निराकरण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

Posted by - July 24, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह खटीमा में क्षेत्र की जनता से…