Monsoon session

मानसून सत्र से पहले आज केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

530 0

नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र (Monsoon session) 18 जुलाई से शुरू होने वाला है। यह सत्र 12 अगस्त तक चलेगा। मानसून सत्र से पहले आज केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। अनुमान है कि, इस बार का मानसून सत्र हंगामेदार हो सकता है इस दौरान सरकार की ओर से इस मानसून सत्र को लेकर विपक्षी दलों के साथ चर्चा की जाएगी।

इससे पहले शनिवार को भी सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी, जिसमे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी दलों से सदन में शांति और गरिमा को बनाए रखने का आह्वान किया था। संसद के कामकाज की सूची के अनुसार सदनों में 14 लंबित विधेयक और 24 नए विधेयक शामिल हैं। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने बताया कि सत्र के दौरान 18 बैठक होंगी और कुल 108 घंटे का समय होगा। इसमें करीब 62 घंटे सरकारी कामकाज के लिए होंगे। बचा हुआ समय प्रश्नकाल, शून्यकाल और गैर-सरकारी कामकाज के लिए आवंटित होंगे।

उपराष्ट्रपति चुनाव: जगदीप धनखड़ से कौन लेगा टक्कर, आज विपक्ष करेगा ऐलान

लोकसभा अध्यक्ष बिरला के साथ बैठक में सत्तारूढ़ भाजपा के अलावा कांग्रेस, द्रमुक और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता मुख्य रूप से मौजूद रहे। टीएमसी, टीआरएस, शिवसेना, राकांपा, बसपा, सपा, टीडीपी और वामदल बैठक में नहीं शामिल हुईं। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि विपक्ष ने अग्निपथ योजना, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर चर्चा की मांग की है। राजनीतिक दलों को लोकसभा अध्यक्ष ने बताया कि 12 अगस्त तक चलने वाला यह मानसून सत्र वैसे ही छोटा है, जिसमें कुल 18 बैठकें होनी हैं।

हेलमेट लगाकर ड्राइवर ने चलाई रोडवेज बस, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

Related Post

PM Modi

बेटी का सपना सुनकर भावुक हुए PM मोदी, बोले- कोई मदद चाहिए हो तो मुझे बताएं

Posted by - May 12, 2022 0
अहमदाबाद। गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भरूच में ‘उत्कर्ष समारोह’ (Utkarsh Samaroh) में…
​​Kukrail Riverfront

​​Kukrail Riverfront: मुख्यमंत्री योगी ने दिलाया भरोसा- नहीं तोड़ा जाएगा एक भी मकान

Posted by - July 16, 2024 0
लखनऊ। कुकरैल रिवरफ्रंट (Kukrail Riverfront) के दायरे में आने वाले रहीमनगर, खुर्रमनगर, पंतनगर, इंद्रप्रस्थनगर और अबरारनगर में रहने वाले लोगों…