त्वचा में निखार और बालों में पाना चाहते हैं शाइनिंग, तो जरूर आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

867 0

लखनऊ डेस्क। हर लड़की खूबसूरत चाहती है। इसके लिए वह तमाम घरेलू नुस्खे और कॉस्मेटिक्स क्रीम का इस्तेमाल करती है। लेकिन, कई बार ड्राई स्किन और हेयर आपकी ब्यूटी को बिगाड़ देती हैं। इसलिए ड्राई स्किन और हेयर पर ग्लो लाने के लिए  अपनाएं ये घरेलू सौंदर्य सामग्री-

ये भी पढ़ें :-आंखों की सूजन से आपकी सुंदरता में पड़ता है फर्क, तो अपनाएं ये बेहतरीन तरीके 

1-डेढ़ पाव दूध में एक गिलास नींबू का रस मिलाकर मिश्रण बनाएं। इसे रात में अपनी स्किन पर लगाएं। दूध स्किन को मुलायम बनाता है। आप धूप से बचने के लिए भी दूध का पेस्ट बना सकते हैं।अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप दूध में बादाम का तेल और शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे अपने स्किन पर लगाएं। इससे स्किन की ड्राईनेस समाप्त होती है।

2-छाछ में एक- दो चम्मच मक्के का आटा मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं। यह चेहरे के लिए बेहद लाभकारी होता है। चेहरे के खुले हुए रोम छिद्र छाछ को सोखते हैं और ठीक होते हैं। इस पेस्ट को 10 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे फेस के दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है।

3-शहद का यूज बहुत सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट में किया जाता है। यह स्किन को स्मूथ और सॉफ्ट बनाता है। शहद को फेस पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गर्म पानी लेकर कॉटन की सहायता से इसे पोछ लें। ऐसा करने से आपके फेस पर ग्लो आएगी और स्किन निखरेगी।

4-बादाम का तेल ड्राई स्किन और हेयर के लिए बेहद फायदेमंद है। स्किन पर मौजूद बड़े रोम छिद्रों के लिए पिसे हुए बादाम और गुलाब जल का पेस्ट बनाएं। इसे 15 मिनट तक फेस पर रगड़े और फिर धो लें। ड्राई और डैंड्रफ हेयर पर बादाम का तेल लगाना बुहत फायदेमंद होता है। आप हेयर वॉश से पहले इसे अपने बालों पर लगाएं।

5-जौ के पाउडर में दो चम्मच नींबू का रस और मिल्क मिलाकर फेस पैक बनाएं। इसे फेस पर लगाने से त्वचा की सफाई होती है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। हैंड और स्किन क्रीम बनाने के लिए एक चम्मच शहद, अंडे की जर्दी, एक चम्मच ग्लिसरीन और जई मिलाएं। इस पेस्ट को स्किन पर लगाएं।

 

Related Post

मुकेश खन्ना ने महिलाओं के बाहर निकलकर काम करने पर दिया ये विवादित बयान!

Posted by - October 31, 2020 0
मनोरंजन डेस्क.   शक्तिमान फेम टीवी एक्टर मुकेश खन्ना हमेशा किसी न किसी कंट्रोवर्सी में फंसे रहते हैं. द कपिल शर्मा…
IGNOU

इग्नू में जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में परास्नातक पाठ्यक्रम शुरू

Posted by - December 13, 2019 0
लखनऊ। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के पत्रकारिता एवं न्यू मीडिया स्टडीज़ विद्यापीठ ने एक नये कार्यक्रम-जर्नलिज्म व मास…
कोविड-19 से लड़ने वाला टीका

हैदराबाद यूनिवर्सिटी की डॉ. सीमा मिश्रा ने तैयार किया कोविड-19 से लड़ने वाला टीका

Posted by - March 28, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी जहां पूरी दुनिया में कोहराम मचाए हुए है। तो चिकित्सा व विज्ञान क्षेत्र से जुड़े…
आशुतोष टण्डन

शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड के तालाब का सौन्दर्यीकरण कार्य छह माह में करें पूर्ण : आशुतोष टण्डन

Posted by - March 4, 2020 0
लखनऊ। शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड के गायत्रीपुरम् में स्थित नगर निगम, लखनऊ की भूमि पर तालाब के सौन्दर्यीकरण एवं संरक्षण कार्य…