cm dhami

कांग्रेस पार्षद समेत सैंकड़ों ने थामा भाजपा का दामन

428 0

देहरादून। हरिद्वार कांग्रेस पदाधिकारियों ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए दिव्य-भव्य हरिद्वार के साथ श्रेष्ठ उत्तराखंड बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया।

रविवार को बलवीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami), प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट व पूर्व मुख्यमंत्री सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में हरिद्वार के सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारियों व वरिष्ठ कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ली।

सदस्यता ग्रहण करने के अवसर पर

बलबीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि आप सबके पार्टी में शामिल होने से पार्टी का संगठन अधिक मजबूत होगा और सरकार के कामों को जनता के मध्य पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे पूर्व उन्होंने विधानसभा में पारित सख्त धर्मान्तरण कानून व महिला आरक्षण अधिनियम की जानकारी देते हुए कहा कि हम सबका प्रयास होना चाहिए विकसित, समृद्ध और सुरक्षित उत्तराखंड।

पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आज पार्टी में शामिल होने वाले लोग अपने अपने क्षेत्रों के योद्धा है और इनके आने से संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज से आप सभी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और राजनैतिक परिवार के सदस्य बन गए है जहां प्रत्येक व्यक्ति की बात को महत्व दिया जाता है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी में शामिल लोगों को शुभकामना देते हुए विश्वास दिलाया कि आपके भावनाओं व विचारों का पूरा सम्मान किया जाएगा । उन्होंने कहा कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता पीएम नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। देश में प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी अभिभावक के रूप जनकल्याण के कामों को अंतोदय समाज तक पहुंचाने में लगे हैं।

उन्होंने कहा पार्टी का नेतृत्व गंगोत्री की भांति पवित्र है तभी लगातार विभिन्न विचारधारा से आने वाले लोगों का आने का अंतहीन सिलसिला जारी है । उन्होंने जानकारी दी कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य श्री मदन कौशिक व विधायक श्री आदेश चौहान ने भी सभी शामिल होने लोगों को बधाई दी है।

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कांग्रेस से शामिल होने वाले प्रमुख नामों में धर्मपाल सिंह ठेकेदार, पूर्व संगठन सचिव कॉंग्रेस, अनुज सिंह पार्षद, राजन मेहता, शुभम भारद्वाज, कुंवर बाली, सरदार भूपेंद्र सती, नरेंद्र अग्रवाल, राजकुमारी, चौधरी युद्धराम, प्रदीप कुमार, महेन्द्र सिंह खटाना, इंद्रेश मोती, पवन प्रधान, कुलदीप सरदार गुरजिंदर सिंह, राजेश चौहान, अमित गुप्ता प्रमुख थे।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, संजय गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट, वरिष्ठ नेत्री सुशीला बलूनी, हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष किरन कुमार, जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेन्द्र नेगी, माणिक निधि शर्मा, संजीव वर्मा, सत्यवीर चौहान समेत अनेक वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post

AK Sharma

“कुष्ठाश्रम” जैसी भेदभावपूर्ण शब्दावली हटाना मानव गरिमा और सामाजिक समानता की दिशा में बड़ा कदम: एके शर्मा

Posted by - February 17, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण और…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में क्राउड कंट्रोल के लिए योगी सरकार की खास प्रशिक्षित माउंटेड पुलिस मेले में रहेगी तैनात

Posted by - December 10, 2024 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) में क्राउड कंट्रोल के लिए योगी सरकार की खास प्रशिक्षित माउंटेड पुलिस मेले में तैनात…
दिग्विजय सिंह

आईएसआई से जासूसी के लिए पैसा लेती है भाजपा और बजरंग दल – दिग्विजय

Posted by - September 1, 2019 0
भोपाल। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में छाए रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने एक…
CM Yogi held a meeting on Jal Jeevan Mission

विंध्य-बुंदेलखंड में 15 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा तक हर घर नल से जल का संकल्प: मुख्यमंत्री

Posted by - October 12, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र के हर घर में नल से शुद्ध जल की…
floating restaurant

गोरखपुर के ‘मरीन ड्राइव’ पर मिलेगा उत्तर भारत के फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का लुत्फ

Posted by - September 18, 2024 0
गोरखपुर। बीते सात सालों में योगी सरकार (Yogi Government) ने रामगढ़ताल क्षेत्र का ऐसा कायाकल्प किया है कि इस क्षेत्र…