CM Bhajan Lal

बाड़मेर की बेटी दक्षिण कोरिया में मिली मुख्यमंत्री से, कर रही है ये काम

253 0

बाड़मेर। बाड़मेर की बेटी दक्षिण कोरिया की बड़ी कंपनी में कार्यरत है। वहां पर दक्षिण कोरिया व भारत के बीच में व्यापार के संबंध में इंटरनेशनल स्तर पर देशों के बीच लैंग्वेज चेंज करने को लेकर काम कर रही है। बेटी के पिता बाड़मेर धोरीमन्ना में सब्जी विक्रेता है।

गौरतलब है कि राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) फिलहाल दक्षिण कोरिया दौरे पर है। भारत और दक्षिण कोरिया देशों के बीच व्यापारिक चर्चा हुई थी। उसमें इस बेटी ने भाषा परिवर्तन (सेतु) का काम किया।

दरअसल, चार साल पहले धोरीमन्ना निवासी कुमारी पेम्पों को ग्लोबल कोरिया स्कॉलरशिप में स्थान मिला है। इसके तहत पेम्पों को दक्षिण कोरिया के ईवाह वूमेन यूनिवर्सिटी में जाकर पढ़ाई पूरी की,। उस पूरे देश से 20 लोगों का दक्षिण कोरिया के ईवाह वूमेन यूनिवर्सिटी में सलेक्शन हुआ। इसमें पेम्पों प्रजापत ने 5 वां स्थान हासिल किया।। पेंपों की पढ़ाई से लेकर रहने खाने-पीने तक का सारा खर्च दक्षिण कोरिया की सरकार उठाया। प्रति वर्ष 14 हजार डालर दिए गए। तब पेम्पों चेन्नई तमिलनाडु में कोरिया की एक कंपनी में कार्य कर रही थी।

पेंपो के पिता भीखाराम ने बताया कि उसने 12वीं तक गांव की स्कूलों में पढाई की। इसके बाद पेंपो का झारखंड यूनिवर्सिटी में एडमिशन हो गया। लेकिन यहां पर तीसरी भाषा के रूप में दक्षिण कोरिया (कुरियन) भी लेनी थी। हिंदी माध्यम से पढ़ी और घर पर मारवाड़ी बोली। पेंपो के लिए यह एक चुनौती थी, लेकिन उन्होंने इसे सहजता से स्वीकार कर लिया। पहले ही साल में उसने लैंग्वेज सीख ली और अपनी ग्रेजुएशन एग्जाम पास कर लिया।

आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण चैन्नई में की नौकरी

कोरियन के साथ ग्रेज्यूशन पूरी करने के बाद पेंपो को आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी जाना था। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसने नौकरी करने और अपनी पढ़ाई जारी रखने का फैसला किया। चैन्नई की एक प्राइवेट कंपनी में कोरियाई भाषा की नौकरी की। तब उसकी रूचि इसमें बढ़ती गई। तब उसने कोरिया जाने का ठान लिया।

स्कॉलरशिप के लिए दो बार एग्जाम, कोरिया ने दिया पढ़ने लिखने और रहने का खर्चा

पिता भीखाराम का कहना है कि बेटी ने अलग-अलग प्रयासों से स्कॉलरशिप के लिए प्रयास किए। दो बार इसके लिए एग्जाम दिया। फिर जाकर सफल हो गई। कोरिया की ईवाह वूमेन युनिवर्सिटी में चयन हुआ। दक्षिण कोरिया सरकार ने प्रति वर्ष 14 हजार डालर दिए। वहां पढ़ाई पूरी करने के बाद पेंपो बतौर इंटरनेशनल भाषा ट्रांसलेटर का कार्य कर रही है।

पिता सब्जी विक्रेता, पेंपो के दो भाई और एक बहन

धोरीमन्ना सब्जी विक्रेता भीखाराम प्रजापत ने बताया कि मेरे परिवार में दो बेटे व दो बेटियां हैं। उसमें बड़ा पुत्र अमराराम, बेटी भाग्यश्री, बेटा मनोज कुमार है।

Related Post

पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का सपना सिर्फ मोदी का नहीं यह पूरे देश का है : स्मृति ईरानी

Posted by - February 22, 2020 0
लखनऊ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि देश में आर्थिक स्तर पर बहुत सारी चुनौतियां हैं, लेकिन वित्त मंत्री…
चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 की तैयारियों में जुटा ISRO, केंद्र सरकार से मांगे 75 करोड़

Posted by - December 8, 2019 0
नई दिल्ली। चंद्रयान-2 के बाद अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अब चंद्रयान-3 की तैयारियों में जुट गया है। इसके…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने नैनीताल एवं बेतालघाट में हुई घटनाओं का लिया संज्ञान, निष्पक्ष कार्यवाही के दिये निर्देश

Posted by - August 19, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नैनीताल एवं बेतालघाट में हाल ही में हुए घटनाक्रमों को गंभीरता से लेते…
CM Dhami

उत्तराखण्ड में इन्फ्रास्टक्चर के कार्य तेजी से हुए: सीएम धामी

Posted by - June 28, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को मसूरी रोड स्थित एक होटल में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित…