लखनऊ कचहरी बमबाजी

लखनऊ कचहरी बमबाजी मामले में बार एसोसिएशन महामंत्री जीतू यादव गिरफ्तार

1173 0

लखनऊ। लखनऊ की वजीरगंज दीवानी कचहरी में बीते गुरुवार दोपहर वर्चस्व को लेकर लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी पर बम से हमला हुआ था। इस मामले में महामंत्री जीतू यादव को केजीएमयू से गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य हमलावरों को चिह्नित किया

जीतू का इलाज अब पुलिस निगरानी में होगा। अन्य दो चिह्नित आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य हमलावरों को चिह्नित किया जा रहा है। वहीं बरामद बम में कोई विस्फोटक नहीं मिला है, सिर्फ इससे धुआं हो सकता था।

अर्थव्यवस्था में ऋण लेने की प्रक्रिया पकड़ रही है गति : आरबीआई 

पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के मुताबिक, हमला वकीलों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर हुआ था। सुतली बम में कोई विस्फोटक नहीं पाया गया। इसकी पुष्टि बम निरोधक दस्ते ने की है। हमला वकीलों के दो गुटों के वर्चस्व को लेकर हुई है।

लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी व उनके सहयोगी वकीलों पर दहशत फैलाने के लिए बमबाजी की गई। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में हुई मारपीट के मामले में दो अलग-अलग मुकदमा दर्ज है। वजीरगंज और कैसरबाग पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Related Post

ऊप चुनाव: सभी कील कांटे दुरूस्त करने में जुटी भाजपा, नड्डा से मुलाकात करेंगे सभी BJP संसद

Posted by - July 28, 2021 0
उत्तर प्रदेश से आने वाले बीजेपी सांसद बुधवार और गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। यूपी में अगले…
AK Sharma

महाकुंभ को दिव्य, भव्य और अलौकिक रूप से संपन्न कर रही है प्रदेश सरकार: एके शर्मा

Posted by - February 20, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने गुरुवार को विधानसभा में महामहिम राज्यपाल के…
सपा-बसपा गठबंधन ने बदला उम्मीदवार

सस्पेंस के बाद सपा-बसपा गठबंधन ने बदला उम्मीदवार, अब पीएम के सामने बर्खास्त जवान

Posted by - April 29, 2019 0
वाराणसी। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बीच उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी  ने वाराणसी सीट से अपना…
आईआईटी और एनआईटी ने शैक्षिक एवं शोध कार्य के लिए किया समझौता

आईआईटी और एनआईटी ने शैक्षिक एवं शोध कार्य के लिए किया समझौता

Posted by - March 10, 2021 0
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) ने पहली बार औपचारिक रूप से मिलकर शैक्षिक…