बीजेपी में शामिल

पार्ट टाइम आंदोलन से फुल टाइम राजनीति तक बीजेपी में शामिल हुए बैंसला

1456 0

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी में शामिल में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संरक्षक किरोड़ी सिंह बैंसला हो गए हैं। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर की मौजदूगी में बैंसला बीजेपी में शामिल हुए। किरोड़ी सिंह बैंसला ने गुर्जर आंदोलन से राजस्थान की पूर्व सीएम वंसुधरा राजे की नाक में दम कर दिया था।

 ये भी पढ़ें :-परिवार संग कलेक्टर ऑफिस पहुंचे राहुल, भरा नामांकन 

आपको बता दें राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बैंसला ने अशोक गहलोत की सरकार के खिलाफ भी गुर्जर आरक्षण की मांगों को लेकर मोर्चा खोल था। किरोड़ी सिंह बैंसला भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल हैं और 2007 में उन्होंने राजस्थान में गुर्जर आंदोलन का नेतृत्व किया। इन्होंने राजस्थान में गुर्जर समुदाय के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग की।

 ये भी पढ़ें :-कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश को कांग्रेस ने बनाया एटीएम, निकल रहे नोट – पीएम मोदी 

जानकारी के मुताबिक किरोड़ी सिंह बैंसला ने कहा कि वह गुर्जर आरक्षण आंदोलन से पिछले 14 साल से जुड़े हुए हैं और इस दौरान उन्होंने दोनों दलों :कांग्रेस, भाजपा: के मुख्यमंत्रियों को नजदीक से अनुभव किया है और दोनों दलों की कार्यशैली, विचारधारा देखी। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में इसलिए शामिल हो रहे हैं क्योंकि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हैं, जो साधारण से साधारण आदमी का सुख-दुख समझते हैं। बैंसला ने कहा कि उन्हें पद का लालच नहीं है और वह चाहते हैं कि न्याय से वंचित लोगों को उनका हक मिले ।

Related Post

cm yogi

अग्निवीर योजना के तहत लौटने वाले जवानों के लिए यूपी पुलिस में 20 प्रतिशत आरक्षण- सीएम योगी

Posted by - September 4, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखा रेजीमेंट के वीर सपूतों की अदम्य साहस और शौर्यगाथा को आने वाली…
Governor Gurmeet Singh

राज्यपाल ने सुरक्षाबलों के जवानों से पूछी उनकी कुशलक्षेम, बढ़ाया हौसला

Posted by - May 27, 2023 0
राजभवन नैनीताल/पिथौरागढ़। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) (Governor Gurmeet Singh) शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ के दूरस्थ और सीमावर्ती गांव…
CM Yogi

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो एफआईआर : मुख्यमंत्री योगी

Posted by - February 14, 2026 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी मामले में जांच के दौरान…