बंगाल के बाद त्रिपुरा में भी राजनीतिक हिंसा, कई घायल

543 0

पश्चिम बंगाल में भाजपा एवं टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच जारी हिंसा की आग त्रिपुरा तक पहुंच चुकी है, वहां से भी हिंसा की खबरे सामने आ रही हैं। आरोप है कि धलाई जिले में भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष सुबल भौमिक ने टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर धर्मनगर इलाके में तोड़ फोड़ की। भाजपा ने झगड़े का खंडन करते हुए कहा- टीएमसी की कोई औकात नहीं कि वह भाजपाशासित त्रिपुरा में कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा करे।

टीएमसी प्रवक्ता देबांग्शु भट्टाचार्य ने कहा, सुदीप राहा और जया दत्ता के ऊपर अंबासा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया, उनकी गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए। बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा- टीएमसी त्रिपुरा में हिंसा भड़का रही है और खुद ही पीड़ित बनने का नाटक कर रही है।

पुलिस ने कहा कि अंबासा में अज्ञात उपद्रवियों के समूह ने दो लोगों पर हमला कर उनके वाहन को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। तृणमूल प्रवक्ता देबांग्शु भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि पार्टी नेता सुदीप राहा और जया दत्ता उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मनगर जाते समय अंबासा में भाजपा कार्यकर्ताओं के हमले में घायल हो गए। भट्टाचार्य ने पत्रकारों से कहा, उपद्रवियों ने उस कार पर हमला किया, जिसमें मैं भी बैठा था। उन्होंने लाठी और घातक हथियारों से हमला किया और वाहन पर पत्थर फेंके।

बोले बदरुद्दीन अजमल, कुल सात राज्यों ने हड़प ली असम की जमीन

उनके कृत्य से पता चलता है कि उन्हें राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में हार का अहसास हो गया है। वहीं, बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने कहा, टीएमसी त्रिपुरा में राजनीतिक हिंसा भड़का रही है। वे नाटक कर रहे हैं। पूर्वोत्तर राज्य में कोई भी टीएमसी को ज्यादा महत्व नहीं देता है।

Related Post

CM Dhami-Nayvya Pandey

नव्या पांडे ने एशियन चैंपियनशिप में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक, धामी ने दी बधाई

Posted by - May 29, 2025 0
जु-जित्सू में भारत का नाम रोशन करते हुए हल्द्वानी की नव्या पांडे (Navya Pandey) ने इतिहास रच दिया है। जॉर्डन…
AK Sharma

एके शर्मा ने ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में किया प्रतिभाग

Posted by - October 15, 2022 0
लखनऊ। राजस्थान के उदयपुर में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर0के0 सिंह के नेतृत्व में दो दिवसीय ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन का…
Anand Bardhan

कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं में आधुनिक तकनीक का करें ज्यादा से ज्यादा उपयोग: मुख्य सचिव

Posted by - June 27, 2025 0
हरिद्वार: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में इंटरस्टेट समन्वय समिति की बैठक सीसीआर सभागार हरिद्वार में संपन्न…