कर्मचारियों की हड़ताल पर पाबंदी छह माह और बढ़ी

1078 0

उत्तर प्रदेश सरकार ने शासकीय, अर्द्धशासकीय तथा किसी स्थानीय प्राधिकरण के अधीन कार्यरत कर्मचारियों के हड़ताल करने पर पाबंदी को छह माह के लिये और बढ़ा दिया है। पिछली बार यह पांबदी 25 नवंबर 2020 को लगायी गयी थी।

कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकुल सिंघल ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि सरकार ने उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम, 1966 के अधीन अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए हड़ताल पर और छह महीने की अवधि के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। बयान के अनुसार, इस संबंध में आवश्यक आदेश 25 मई को जारी कर दिये गये हैं।

सिंघल ने बताया कि राज्य के कार्य-कलापों से संबंधित किसी लोक सेवा, राज्य सरकार के स्वामित्व तथा नियंत्रण के तहत किसी सेवा तथा किसी स्थानीय प्राधिकरण के अधीन किसी सेवा के कर्मचारियों के लिए हड़ताल निषिद्ध की गई है।

 

Related Post

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने की अभिषेक से पूछताछ, कहा- साबित हुए आरोप तो फांसी पर लटक जाऊंगा

Posted by - September 6, 2021 0
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे एवं टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को मनी…
green hydrogen policy

यूपी में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी को मंजूरी, नीति के 5 वर्षों में 1,20,000 रोजगार सृजन की संभावना

Posted by - March 5, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश में इनवायरमेंट फ्रेंडली एनर्जी के प्रोडक्शन की दिशा में एक और बड़ा कदम…
Siberian birds will stay with us till Maha Kumbh

महाकुंभ में संगम की कलकल के साथ ही मन मोह लेगी 90 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षियों की कलरव

Posted by - November 18, 2024 0
प्रयागराज। अद्भुत महाकुंभ (Maha Kumbh) का साक्षी बनने लुप्तप्राय इंडियन स्कीमर का 150 जोड़ा यहां आ चुका है। संगम की…