बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज: सेंसेक्स 111.94 अंकों की उछाल के साथ खुला!

692 0

रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद आज शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 111.94 अंकों की तेजी के साथ 58,408.85 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28.90 अंकों की बढ़त के साथ 17,406.70 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1224 शेयरों में तेजी आई, 510 शेयरों में गिरावट आई और 103 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सोमवार को रुपया शुरुआती कारोबार में 4 पैसे की मजबूती के साथ 71.31 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.35 के स्तर पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि शेयर बाजारों में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला बीते शुक्रवार को थम गया था। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बैंकिंग, ऊर्जा और वाहन कंपनियों के शेयरों में लिवाली चलने से बीते शुक्रवार को सेंसेक्स 411 अंक की छलांग लगा गया था।

सेंसेक्स 411.38 अंक या एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,575.14 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 119.25 अंक या 0.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,245.80 अंक पर बंद हुआ था। विश्लेषकों के अनुसार बाजार में इस सप्ताह भी सकारात्मक धारणा कायम रहने की उम्मीद है। हालांकि ऊंचे मूल्यांकन की वजह से बाजार में कुछ मुनाफावसूली भी हो सकती है।

हॉस्पिटल में भर्ती जसलीन मथारू, सिद्धार्थ बॉम्बे की मौत का लगा था सदमा

बाजार की दिशा काफी हद तक वैश्विक रुख से तय होगी। मालूम हो कि शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर बाजार बंद रहेंगे। साथ ही अर्थव्यवस्था के पुनरोद्धार और टीकाकरण की वजह से भी बाजार में तेजी बनी रहने की उम्मीद है। विश्लेषकों के मुताबिक, रुपये में उतार-चढ़ाव, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख से भी बाजार प्रभावित होगा।

Related Post

Ropeway

अब मिनटों में होगा घंटों का सफर, सोनप्रयाग से केदारनाथ तक के रोपवे को मंजूरी

Posted by - March 5, 2025 0
नई दिल्ली/देहारादून। केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तराखंड के दो महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब को रोपवे (Ropeway)…
CDS General Bipin Rawat

मानवाधिकार कानून के लिए अत्यंत सम्मान का भाव रखती है सेना: बिपिन रावत

Posted by - December 27, 2019 0
नई दिल्ली। भारतीय सशस्त्र बल बहुत अनुशासित है। इसके साथ ही सेना मानवाधिकार कानून और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के लिए…
Free health camp for journalists and their family members

पत्रकारों और परिजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य कैम्प, विशेषज्ञ डॉक्टरों की रही मौजूदगी

Posted by - June 17, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को स्वास्थ्य और सूचना विभाग की ओर से…
Jammu

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

Posted by - June 24, 2022 0
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के उपराज्यपाल, मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने गुरुवार को श्रीनगर में यूनिफाइड कमांड मीटिंग में…