बाला देवी

बाला देवी विदेशी फुटबॉल क्लब खेलने वाली पहली भारतीय महिला

1004 0

नई दिल्ली। भारत में स्पोर्ट्स एक ऐसा क्षेत्र है, जहां पुरुषों का ही दबदबा माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में जिस तेजी के साथ महिलाओं ने भी स्पोर्ट्स में दमखम दिखया है वह काबिले तारीफ है। हाल में ही भारतीय महिला फुटबॉल टीम की प्लेयर बाला देवी ने एक नया कृतिमान रचा है।

बाला देवी विश्व की जानी-मानी स्कॉटलैंड के फुटबॉल क्लब रेंजर्स के साथ खेलने का मौका हासिल किया

भारतीय महिला फुटबॉल प्लेयर बाला देवी विश्व की जानी-मानी स्कॉटलैंड के फुटबॉल क्लब रेंजर्स के साथ खेलने का मौका हासिल किया है। बाला देवी ऐसी पहली भारतीय महिला फुटबॉल प्लेयर है जो फुटबॉल क्लब रेंजर्स के साथ जुड़ी हैं। यूरोप में फुटबॉल क्लब रेंजर्स दुनिया का सबसे बेहतरीन फुटबॉल क्लब माना जाता है। 29 साल की बाला देवी के साथ इस क्लब ने 18 महीने का करार किया है। बाला भारतीय महिला टीम के के लिए सबसे अधिक गोल करने वाली खिलाड़ी है। बाला ने 58 मैचों में भारत के तरफ से 52 गोल किए हैं। इससे पहले बाला देवी भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं।

अब जब मुझे यह मौका मिला है तो, मैं इसे दोनों हाथों से पकड़ना चाहती हूं

एक मीडिया संस्था से बात करते हुए बाला देवी ने फुटबॉल को लेकर कई जवाब दिए है। बाला कहती है कि जब हम बच्चे थे तब टेलीविजन पर या यूट्यूब पर यूरोपीय फुटबॉल मैच को देखती थी, और खुद को इस तरह की यूरोप में खेलने का सपना देखती थी। अब जब मुझे यह मौका मिला है तो, मैं इसे दोनों हाथों से पकड़ना चाहती हूं और देश को दिखाउंगी कि हम महिला खिलाड़ी अगर कड़ी मेहनत करें। इसे अपना सर्वश्रेष्ठ दें तो सब अच्छा हो सकता है।

बाला देवी दक्षिण एशियाई क्षेत्र में सबसे अधिक गोल करने वाली खिलाड़ी

बता दें कि बाला देवी ने पहली बार 15 साल की उम्र में भारत के लिए पहला मैच खेला था। तब से लेकर आज तक बाला ने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा और हमेशा आगे बढ़ती रही। मणिपुर से आने वाली बाला देवी भारतीय महिला फुटबॉल टीम के लिए कई बार मैच जिता चुकी है। बाला देवी दक्षिण एशियाई क्षेत्र में सबसे अधिक गोल करने वाली खिलाड़ी भी हैं। बाला देवी बताया कि मैं चाहती हूं कि भारतीय टीम से ऐसे और भी खिलाड़ी आए जो देश के लिए नाम कमाएं’। अगर हम कड़ी मेहनत करेंगे तो ज़रूर हमें सफलता मिलेगी, बस ज़रूरी है अपने गेम्स पर ध्यान देने की है।

यूरोप में खेलना हमेशा से मेरे लिए एक सपना रहा है और अब यह सच हो गया

बाला देवी कहा कि यूरोप में खेलना हमेशा से मेरे लिए एक सपना रहा है और अब यह सच हो गया है। हम सभी इतिहास, विरासत और संस्कृति के बारे में जानते हैं कि रेंजर्स जैसा क्लब इसके साथ काम करना और खेलना कितना मायने रखता है। बता दें कि इस साल के अंत में फीफा अंडर -17 विश्व कप होने वाला है जिसे लेकर बाला ने युवाओं को संदेश देते हुए बाला ने कहा कि कड़ी मेहनत से खेलें। अपने लिए खेलें, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अपने देश के लिए खेलें, क्योंकि ‘भारत की जर्सी’ ऐसे ही किसी को नहीं मिलाती है।

Related Post

Omar Abdullah

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कोरोना टेस्ट में हुए निगेटिव, ट्वीट कर सबको कहा धन्यवाद

Posted by - April 27, 2021 0
नई दिल्ली। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) कोरोना संक्रमण से पॉजिटिव होने…
सेंसेक्स 2600 अंक से ज्यादा फिसला

कोरोना के कहर से सेंसेक्स 2,600 अंक से ज्यादा फिसला , डूबे आठ लाख करोड़ रुपये

Posted by - March 12, 2020 0
मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में कोरोनावायरस के कारण फिर से जबरदस्त गिरावट देखने को…
CM Dhami

उत्तराखंड के स्वाद को मिलेगा वैश्विक मंच, मुख्यमंत्री धामी का शेफ समुदाय से “लोकल से ग्लोबल” का आह्वान

Posted by - January 17, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आम्रपाली विश्वविद्यालय परिसर से आयोजित श्रीअन्न आधारित “शेफ संवाद” कार्यक्रम में…