बजरंग का फीतले दांव खुद उन पर पड़ा भारी

1319 0

सेमीफाइनल का महत्वपूर्ण मुक़ाबला अजरबैजान के पहलवान से हार गए। इसमें भी कोई शक नहीं कि अजरबैजान के अलीयेव हाजी आज बहुत अच्छी कुश्ती लड़े। शुरुआत धीमी करने के बाद वो फिर एकदम से बजरंग पुनिया पर भारी पड़ गए और फिर उन्हें उभरने नहीं दिया।

जो फीतले दाँव बजरंग की पहचान रहा है उसी दाँव को अलीयेव ने बजरंग के खिलाफ कुश्ती के अहम पड़ाव पर लगाकर लगातार 4 पॉइंट जीत लिए। बजरंग पहलवान 5-12 से हार गए।

बजरंग बहुत बढ़िया पहलवान हैं। उन्होंने इस ओलिंपिक के लिए बहुत कड़ी मेहनत भी की। योरपा और पूर्वी योराप जाकर विशेष प्रशिक्षण लिया। पर केवल इसी से काम नहीं चलता है। कई चीजों का संयोग मिलकर सोना दिलाता है। तीनों कुश्तियाँ एक दिन में ना होकर बजरंग को अलगे दिन खेलने का मौका मिलता तो शाद परिणाम बेहतर हो सकते थे। बहरहाल, जो जीता वही सिकंदर। और सोना तो हाथ से गया, पर अब बजरंग से कांस्य की उम्मीद तो की ही जा सकती है।

हाईकोर्ट ने ताहिर हुसैन की सभी जमानत याचिकाओं पर पुलिस से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

सेमीफाइनल मुकाबले में अजरबैजान के पहलवान अलीयेव शुरुआत से ही बजरंग पर भारी पड़े। बजरंग पहले ही पीरिएड में अपने प्रतिद्वंदी से 4-1 से पिछड़ गए। दूसरे पीरिएड में अलीयेव ने बजरंग पुनिया का मशहूर फीतले दांव उन्हीं पर लगा दिया और अंक हासिल कर लिए।  दूसरे पीरिएड में बजरंग 7-1 से पीछे हो गए। इसे बाद उन्होंने 2 अंक बटोरे।

Related Post

CM Dhami

करोड़ों राजनीतिक कार्यकर्ताओं के प्रयासों से भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी: सीएम धामी

Posted by - April 6, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को देहरादून में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा )…
ये बॉलीवुड अभिनेत्री बन गईं नर्स

ये बॉलीवुड अभिनेत्री अभिनय छोड़ बन गईं नर्स, कोरोना पीड़ितों की कर रही है सेवा

Posted by - March 29, 2020 0
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना का कहर देश में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार तक देश में संक्रमित…
Constable Exam

अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा में भाग लेकर खिले परीक्षार्थियों के चेहरे

Posted by - August 31, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आयोजित अब तक की सबसे बड़ी पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा (Constable Exam) प्रक्रिया शनिवार…
Indira Hridyesh

हल्द्वानी:  इंदिरा हृदयेश गुरुग्राम मेदांता में भर्ती, स्वास्थ्य में सुधार

Posted by - March 16, 2021 0
हल्द्वानी।  नेता प्रतिपक्ष (Indira Hridayesh) को खराब स्वास्थ्य के चलते गुरुग्राम मेदांता में भर्ती कराया गया है।  डॉक्टरों की निगरानी…