बैठक में शामिल होने पहुंचे बीजेपी MLA की कार को किसानों ने घेरा, लगाए ‘वापस जाओ’ के नारे

909 0

भाकियू के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की ‘किसान विरोधी नीतियों’ के विरोध में भाजपा विधायक विक्रम सिंह की कार का घेराव किया। विक्रम जब मीरापुर दलपत गांव बैठक में शामिल होने आए तो भाकियू कार्यकर्ताओं ने ‘‘वापस जाओ’’ के नारे लगाए और काले झंडे दिखाए।किसान नेता जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि 14 अगस्त को भाकियू समर्थकों ने सिसौली में बुढ़ाना से भाजपा विधायक उमेश मलिक की कार क्षतिग्रस्त कर दी थी। बता दें कि हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की घटना के बाद से किसान काफी आक्रोश में हैं। राकेश टिकैत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रविवार को किए गए एक ट्वीट में एक घायल किसान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर का व्यवहार जनरल डायर जैसा है। जो अत्याचार हरियाणा पुलिस ने किसानों पर किया, वह बर्दाश्त नहीं हो सकता। किसान सबका हिसाब करेगा।’

हरियाणा: जिम्मेदारी से भागे सीएम खट्टर, कहा- करनाल हिंसा के पीछे पंजाब की कांग्रेस सरकार

घटना के बाद से किसान काफी आक्रोश में हैं। हरियाणा में निकाय और पंचायत चुनावों के मद्देनजर करनाल में शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें सीएम समेत पार्टी के सांसद और विधायक शामिल हुए। किसान इस आयोजन के विरोध में एकत्रित हुए जिसे देखते हुए सभी रास्ते बंद कर दिए गए। इससे नाराज़ किसानों ने एनएच 44 के बसतांडा टोल प्लाजा पर जाम किया। यही से पुलिस और किसानों में तनातनी शुरू हुई जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

Related Post

rakesh tikait

किसान आंदोलन : समर्थन जुटाने के लिए राकेश टिकैत करेंगे पांच राज्यों का दौरा

Posted by - February 28, 2021 0
गाजियाबाद।  केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन के लिए समर्थन जुटाने की खातिर…
CM Yogi

कश्मीर से सुदूर दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में नाथ अनुयायियों की बड़ी शृंखला: सीएम योगी

Posted by - July 9, 2023 0
रोहतक/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को हरियाणा के रोहतक स्थित बोहर में बाबा मस्तनाथ जी की…
AK Sharma

स्वच्छ व विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान : एके शर्मा

Posted by - August 12, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वच्छता का…
CM Yogi

राष्ट्रपिता की पुण्य तिथि पर सीएम योगी ने बापू को किया नमन

Posted by - January 30, 2026 0
लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लखनऊ के जीपीओ…