MLA

AK-47 और हथगोला बरामदगी मामले में बाहुबली विधायक दोषी करार

581 0

पटना: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह (Bahubali MLA Anant Singh) को एके-47 और हैंड ग्रेनेड जब्ती मामले में दोषी करार कर दिया गया है। उन्हें एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी ठहराया है। सजा की घोषणा 21 जून को की जाएगी। छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह के ठिकाने से एक एके-47 राइफल और हथगोला बरामद किया गया। हालांकि मोकामा से विधायक अनंत सिंह (MLA Anant Singh) इन आरोपों से इनकार करते रहे हैं, लेकिन अब विशेष अदालत ने उन्हें इसी मामले में दोषी करार दिया है।

बता दें कि पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट की स्पेशल जज त्रिलोकी दुबे ने मंगलवार को इस मामले में फैसला सुनाने की तारीख तय की थी। गौरतलब है कि बिहार सरकार ने इस मामले को बिहार के बाहुबली विधायक माने जाने वाले अनंत सिंह के खिलाफ विशेष मामले की श्रेणी में रखा था। आरोपियों के खिलाफ सुनवाई के लिए विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया था, इस मामले की त्वरित सुनवाई भी हुई और अब फैसला भी आ गया है।

कानपुर हिंसा: पत्थरबाजों की लिस्ट हो रही तैयार, नहीं मिलेगा मुफ्त राशन

तीन साल पुराना मामला

यह मामला साल 2019 का है जब पटना पुलिस को छापेमारी में अनंत सिंह के पैतृक आवास से आधुनिक हथियार एके 47 राइफल, कारतूस और हथगोले मिले थे। इसी आधार पर 16 अगस्त 2019 को बाढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले की जांच बारह अनुमंडल के तत्कालीन एएसपी लिपि सिंह की ओर से विधायक अनंत कुमार सिंह व कार्यवाहक सुनील राम के खिलाफ अदालत में दायर की गई थी।

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में, मिलने थाने पहुंची प्रियंका गांधी

Related Post

Mann ki Baat

पीएम मोदी ‘मन की बात’ में युवाओं से कहा- जो फिट रहेगा वो हमेशा हिट रहेगा

Posted by - February 23, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में दिल्ली के हुनर हाट गए थे, जहां पर उन्होंने लिट्टी चोखा का…
साध्वी प्रज्ञा

प्रतिबंध के दौरान साध्वी पर लगा चुनाव प्रचार का आरोप, आयोग ने फिर थमाया नोटिस

Posted by - May 5, 2019 0
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा को चुनाव आयोग ने एक बार फिर नोटिस भेजा है।उनपर अरोप है…
पीएम मोदी

जो लोग दंगे के आरोपियों को मुख्यमंत्री के पद से नवाज रहे हो उनसे सचेत रहना होगा-प्रधानमंत्री

Posted by - January 3, 2019 0
गुरदासपुर।भाजपा-अकाली दल की धन्‍यवाद रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब को वीरों और महान लोगों की धरती बताते हुए…
Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने सिद्धू मूसेवाल के पिता को लगाया गले, सिंगर को दी श्रद्धांजलि

Posted by - June 7, 2022 0
चंडीगढ़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार को सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewal) के परिजनों से मुलाकात करने मानसा के…
CM Yogi

ई-कॉमर्स के माध्यम से एक नए युग का हुआ सूत्रपात- योगी आदित्यनाथ

Posted by - August 30, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश बनाने की दिशा में प्रयासरत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म को…