‘बाहुबली’ ने अपनी 25वीं फ़िल्म के शीर्षक का किया ऐलान, हिंदी समेत 8 भाषाओं में होगी रिलीज़

988 0

मुंबई। तेलुगु स्टार प्रभास ने नवरात्रि के पहले दिन अपनी 25वीं फ़िल्म के शीर्षक की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। इस फ़िल्म का निर्देशन अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह फेम निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा कर रहे हैं, जबकि निर्माण की कमान टी-सीरीज़ और भद्रकाली पिक्चर्स ने संभाली है। यह एक बहुभाषी फ़िल्म होगी, जिसका शीर्षक स्पिरिट है।

प्रभास ने फ़िल्म के टाइटल की घोषणा सोशल मीडिया के ज़रिए की। ख़ास बात यह है कि स्पिरिट तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी के साथ अंतरराष्ट्रीय भाषाओं जापानी, चीनी और कोरियाई में भी रिलीज़ की जाएगी। टाइटल एनाउंसमेंट पोस्टर पर इन सभी भाषाओं का ज़िक्र किया गया है।

इस फ़िल्म को लेकर प्रभास ने मीडिया को जारी बयान में कहा- यह मेरी 25वीं फ़िल्म है और इसे सेलिब्रेट करने का इससे बेहतर तरीका और कोई हो ही नहीं सकता। इसकी कहानी बहुत ही दिलचस्प है और यह मेरे फैंस के लिए एक विशेष फ़िल्म होगी। भूषण कुमार के साथ काम करना हमेशा ही सुकून देने वाला रहा है और वो हमारे सबसे अच्छे प्रोड्यूसर्स में से एक हैं, जिनके साथ मेरा अच्छा तालमेल है। संदीप सभी के लिए एक ड्रीम डायरेक्टर हैं। यह एक अद्भुत कहानी है और मैं ‘स्पिरिट’ पर काम शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, क्योंकि मेरे फैंस बहुत लंबे समय से मुझे इस अवतार में देखने के लिए उत्सुक हैं।

टी-सीरीज़ के साथ प्रभास की यह चौथी फ़िल्म है। प्रभास ने बैनर के साथ साहो, राधे श्याम और आदिपुरुष फ़िल्में साइन की हैं। राधे श्याम और आदिपुरुष निर्माणाधीन हैं।

फिल्म ‘स्पिरिट’ बहुत ही खास

प्रोड्यूसर भूषण कुमार कहते हैं कि, प्रभास के साथ काम करना हमेशा ही खुशी की बात रही है। संदीप के साथ भी यह हमारा तीसरा प्रोजेक्ट होगा, जो ब्लॉकबस्टर ‘कबीर सिंह’ दे चुके हैं और अब ‘एनिमल’ पर काम कर रहे हैं। ‘स्पिरिट’ न केवल हमारे सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक होगी, बल्कि यह एक बहुत ही खास भी होगी, क्योंकि यह प्रभास की सिल्वर जुबली फिल्म है।

 

Related Post

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: आयुष्मान-विक्की सहित इनको मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

Posted by - August 9, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। नेशनल अवॉर्ड की घोषणा हो गई है. फिल्म ‘अंधाधुन’ ने बेस्ट हिंदी फिल्म सहित तीन अवॉर्ड जीते है…
'द कश्मीर फाइल्स'

अब ‘द कश्मीर फाइल्स’ लेकर आ रहे हैं फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री

Posted by - August 14, 2019 0
नई दिल्ली। फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने बुधवार को ऐलान किया कि उनकी अगली फिल्म का शीर्षक ‘द कश्मीर फाइल्स’…
तीजन बाई

अनपढ़ फिर भी ‘डॉक्टरेट’ की है उपाधि, ‘पद्मविभूषण’ तीजन बाई पर बनेगी बायोपिक

Posted by - November 26, 2019 0
नई दिल्ली। पद्मविभूषण तीजन बाई पांडवानी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। देश-विदेश में अपनी अद्भुत कला का परचम लहराने…