CM Yogi

भिखमंगे पाकिस्तान का नारा लगाने वाले वहीं जाकर भूखों मरें : सीएम योगी

295 0

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है, जबकि पाकिस्तान की 24 करोड़ की आबादी भूखों मर रही है। इसके बाद भी कुछ लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए पाकिस्तान का नारा लगाते हैं। उनका वही हाल होगा जो महाराज सुहेलदेव ने सालार मसूद का किया था। ये वीरों की धरती है। उनसे बोलिए कि जिस भिखमंगे पाकिस्तान का वह नारा लगाते हैं, वहीं जाकर भूखो मरें। यहां भारत पर बोझ मत बनें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को बहराइच लोकसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा की सरकार में देश में कहीं भी आतंकी विस्फोट हो जाते थे। उस समय भारतीय जनता पार्टी जनता जनार्दन की आवाज उठाती थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। देश में आतंकवाद पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। दुनिया में देश का सम्मान बढ़ने के साथ विकास के बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं।

आज प्रदेश में बमबाजी नहीं बल्कि हर-हर बम-बम के साथ कांवड़ यात्रा निकल रही

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज बहराइच विकास के नये आयाम गढ़ रहा है। यहां पर महर्षि बालार्क के नाम पर अस्पताल और महाराज सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कॉलेज खुल चुका है। इसकी पहले कल्पना नहीं की जाती थी, लेकिन मोदी हैं तो मुमकिन है। महाराजा सुहेलदेव का भव्य विजय स्तंभ बनकर तैयार है। वह राष्ट्र रक्षक थे। इसलिए सम्मान देना हमारा काम है। वहीं उनका भव्य स्मारक भी बनाया जा रहा है। हमने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पंच तीर्थ का निर्माण भी किया है।

उन्होंने (CM Yogi)  कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार देश के महापुरुषों का सम्मान करना जानती है। वहीं कांग्रेस और सपा महापुरुषों का अपमान करना ही अपना धर्म मानते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। देश की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में रामलला का भव्य, दिव्य और नव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। यह कांग्रेस, सपा और बसपा के लिए असंभव था। इसे हमने करके दिखाया। साथ ही साथ जनता जनार्दन का सम्मान भी बढ़ाया है।

आतंकियों के मुकदमा वापस लेने वालों से हिसाब करने का मौका है लोकसभा चुनाव : योगी

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि सपा के समय नौजवानों के हाथों में तमंचे पकड़वाए जाते थे। हमने उनके हाथों में टैबलेट थमाया। इससे प्रदेश का युवा स्मार्ट नौजवान हुआ है। उनके समय में अपराधी और माफिया जगह-जगह बम विस्फोट करते थे। हमने उनका राम नाम सत्य कर दिया। सीएम ने कहा कि आज प्रदेश में बमबाजी नहीं होती बल्कि हर हर बम बम के साथ कांवड़ यात्रा निकलती है।

जनता का स्नेह और आशीर्वाद प्रधानमंत्री संग कमल को प्राप्त हो रहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। दो चरणों का मतदान पहले ही समाप्त हो चुका है। जनता जनार्दन का अपार स्नेह और आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कमल निशान पर प्राप्त हो रहा है। यह रुझान तीसरे चरण में भी देखने को मिल रहा है। जनता जनार्दन का यह उत्साह दिखाता है कि प्रदेश के तीसरे चरण की सारी सीटों पर कमल खिल रहा है। सीएम योगी ने कहा कि अबकी बार 400 पार का लक्ष्य पूरा होगा और देश में फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी।

उन्होंने (CM Yogi)  कहा कि यह ऐसे ही नहीं होने जा रहा बल्कि इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले दस वर्षों में देश के लिए किए गए सार्थक कार्यों से संभव हो पाया है। दुनिया आज बदलते हुए भारत को देख रही है। वहीं वर्ष 2014 से पहले देश की क्या हालत थी, सभी जानते हैं। उस समय बदहाल भारत जनता का विश्वास खो चुका है।

वहीं आज जनता का विश्वास मोदी सरकार पर अडिग हुआ है। इस अवसर पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, सांसद अक्षयबर लाल गौड़, विधान परिषद सदस्य पद्मसेन चौधरी, विधायक रामनिवास वर्मा, सुरेश्वर सिंह, अनुपमा जायसवाल, सुभाष त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

Related Post

CM Yogi

गांवों में हुए विकास कार्यों की ड्रोन से निगरानी करा रही योगी सरकार, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही

Posted by - November 11, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर लगातार आगे बढ़ रही है।…
CM Yogi heard the problems of 200 people

जनता दर्शन में सीएम योगी लोगों से बोले- घबराइए मत, होगी प्रभावी कार्रवाई

Posted by - November 1, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में…
CM Dhami

राष्ट्रीय खेलों के बाद उत्तराखंड में खेलों की नई उड़ान, सीएम धामी ने दिए लिगेसी प्लान पर तेज़ कार्यवाही के निर्देश

Posted by - July 12, 2025 0
उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों की अभूतपूर्व सफलता के बाद अब राज्य सरकार खेलों को लेकर नई दृष्टि और…