Babul Supriyo

बंगाल चुनाव में बाबुल सुप्रियो भी उम्मीदवार, सांसद-अभिनेता को भी टिकट

1179 0

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा का केंद्रीय मंत्री और सांसद बाबुल सुप्रियो Babul Supriyo को टालीगंज विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। उनके साथ कई सांसदों को इस बार बंगाल के चुनावी रण में उतारा है। भाजपा ने अभिनेता यश दास गुप्ता को भी उम्मीदवार बनाया है।

पश्चिम बंगाल : व्हीलचेयर पर रोड शो में पहुंचीं CM ममता बनर्जी, बोलीं- मुझे अब भी बहुत दर्द है लेकिन…’

यशदास गुप्ता ने बीजेपी ज्वाइन करने के बाद एक इंटरव्यू में कहा था कि वह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने अंतिम निर्णय पार्टी पर छोड़ दिया है।  उन्होंने कहा कि अगर हम राज्य और देश में बदलाव लाना है तो ऐसे सिस्टम से बाहर रहकर कुछ भी नहीं कर सकते। दासगुप्ता ने कहा कि हमें सिस्टम में रहना ही होगा।

विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा में शामिल होने के सवाल पर यश दासगुप्ता ने कहा था कि चुनाव में शामिल होने का यह सही समय है। अभिनेता से राजनेता बने यश दासगुप्ता ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी है। उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है, परिवर्तन लाने की पहल करने, राजनीति में शामिल होने का यह सही समय है।

भाजपा ने बंगाल चुनाव के चौथे चरण के लिए 36 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

ममता सरकार में मंत्री रह चुके वरिष्ठ नेता राजीब बनर्जी को डोम्जुर सीट से टिकट दिया गया है।

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव कराए जाने हैं। परिणाम 2 मई को जारी किए जाएंगे। यह भी दिलचस्प है कि बंगाल के इतिहास में पहली बार इतने विस्तृत चुनाव कार्यक्रम का एलान किया गया है।

पिछले चुनाव परिणाम

बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं। पिछले चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शानदार प्रदर्शन किया था और दो तिहाई बहुमत के साथ ममता बनर्जी दोबारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी थीं।

पश्चिम बंगाल में होने विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों पूरे दमखम के साथ जुट गई है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच एक अध्ययन में बड़ा खुलासा हुआ है। अध्ययन में कहा है कि बंगाल के 37 फीसदी मौजूदा विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बता दें कि चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक पार्टियों के बीच फिल्मी सितारों को अपने-अपने पक्ष में करने की होड़ मची हुई है. कोई भी पार्टी पीछे नहीं रहना चाहती है। आम वोटर पर इसका कितना असर पड़ता है, इसके बारे में निश्चिंतता के साथ कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसके बावजूद चाहे वह तृणमूल हो या भाजपा, दोनों के बीच सितारों को गिरफ्त में लेने की होड़ मची हुई है।

Related Post

मण्डलायुक्त मुकेश मेश्राम

लखनऊ के सरकारी स्कूलों का होगा काया-कल्प, मण्डलायुक्त मुकेश मेश्राम ने की बैठक

Posted by - November 27, 2019 0
लखनऊ। मण्डलायुक्त मुकेश मेश्राम की अध्यक्षता में लखनऊ के सरकारी स्कूलों का काया-कल्प के लिए बुधवार को बैठक हुई। बैठक…
CM Yogi congratulated PM Modi on his birthday

सच्चे अर्थों में भारत के ‘अमृतकाल के सारथी’ हैं पीएम मोदी: सीएम योगी

Posted by - September 17, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी…
SANJAY RAUT

परमबीर-देशमुख प्रकरण : परमबीर के पत्र पर भाजपा आक्रामक, राउत बोले- ‘हमको तो बस तलाश नए रास्तों की है…’

Posted by - March 21, 2021 0
मुंबई । पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का कथित पत्र (Letter of Parambir) सामने आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति…
E-auction

यूपी में बड़े पैमाने पर उद्योग लगाने का मौका, 16 जिलों के लिए 24 से मेगा ई-नीलामी

Posted by - March 23, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निवेश और औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।…