Election commission

चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के सुरक्षा निदेशक को निलंबित किया

808 0
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय को गंभीर लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है।

चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय को निलंबित कर दिया है। विवेक पर जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त ममता  (Mamata Banerjee)  के सुरक्षा इंतजाम में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। इससे पहले निर्वाचन आयोग (ईसी) के सूत्रों ने बताया था कि आयोग ने इस बात को खारिज कर दिया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर कोई हमला हुआ था, जिसके कारण उन्हें चोटें आई थीं।

चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के सुरक्षा निदेशक को निलंबित किया

आयोग ने दो विशेष चुनाव पर्यवेक्षकों एवं राज्य सरकार की रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद निष्कर्ष निकाला कि तृणमूल कांग्रेस की नेता बनर्जी को जो चोटें आई हैं, वे उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मियों की चूक का परिणाम है।

बता दें कि ममता बनर्जी विगत 10 मार्च को पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में नंदीग्राम में नामांकन के बाद चोटिल हो गई थीं। शाम में एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में ममता के चोटिल होने की बात सामने आई थी। इसके बाद ममता ने अपने खिलाफ साजिश रचे जाने का आरोप लगाया था।

गौरतलब है कि नंदीग्राम में चोटिल होने के बाद ममता का कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में इलाज किया गया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने ममता के अनुरोध पर शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। डॉक्टरों ने ममता को सात दिनों के बाद दोबारा चेकअप के लिए भी बुलाया है।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने सुशासन संवाद कार्यक्रम में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Posted by - July 18, 2024 0
नई दिल्ली / रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) छत्तीसगढ़ सरकार के छह माह पूरे होने पर आज…
CM Dhami

UCC पारित होने पर सीएम धामी को भेंट किया अभिनंदन पत्र

Posted by - March 7, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के सदस्यों ने गुरुवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से…
cm dhami

अटल ने उत्तराखण्ड को बनाया और नरेन्द्र मोदी इसे संवार रहे हैं: सीएम धामी

Posted by - December 25, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने रविवार को डाकरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ (Mann ki Baat) कार्यक्रम…

अंत में जो एक वैक्सीन बचे वो हमें लगा दें’- जन्मदिन के अवसर पर अखिलेश का भाजपा पर निशाना

Posted by - July 1, 2021 0
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव का आज 48वा जन्मदिन है, इस बीच उन्होंने सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील…
CM Yogi

घबराइए मत, हर समस्या का होगा समाधान : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 30, 2025 0
गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लगातार दूसरे दिन, रविवार सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम में…