जन्मकल्याणक महोत्सव

‘बाजे आज नगर में बधाई कि प्रभु जी जन्में है…, जन्मकल्याणक महोत्सव शोभा यात्रा

1139 0

लखनऊ। गुडम्बा जैन मन्दिर में मुनिश्री सौरभ सागर जी महाराज के सानिध्य में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान भगवान आदिनाथ के जन्म की खुशी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

यात्रा में बैण्ड द्वारा ‘मेरे आदिनाथ तुमको लाखो प्रणाम’ ‘‘प्रभु जी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए कि जुबा पर पारस नाम आ जाए

मन्दिर प्रांगण में सजाए गए पांडाल में भगवान के जन्म के बाद सौधर्म इंद्र-इन्द्र्राणी कुलभूषण व संगीता जैन, कुबेर इंद्र चक्रेश्वर व लक्ष्मी जैन, यज्ञनायक वीरेन्द्र जैन, आशा जैन, भगवान के माता पिता आदीश्वर जैन व सरिता जैन आदि इंद्रों के साथ हाथी पर सवार होकर यात्रा के साथ प्रस्थान किया। मन्दिर से भगवान की शोभायात्रा प्रारंभ होकर टेढ़ी पुलिया, चार नम्बर चैराहा होते हुए मन्दिर पहुंची। गजरथ यात्रा में अनेक बैंड धार्मिक धुन बजाते चल रहे थे और शामिल आकर्षक झाकियों ने सबका मन मोह लिया। यात्रा में बैण्ड द्वारा ‘मेरे आदिनाथ तुमको लाखो प्रणाम’ ‘‘प्रभु जी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए कि जुबा पर पारस नाम आ जाए’’ ‘‘केसरिया केसरिया आज हमारो मन केसरिया’’ ‘बाजे आज नगर में बधाई कि प्रभु जी जन्में है…, जैसे भजनों पर हर कोई झूमने लगा। गुडम्बा की महिला मण्डल द्वारा डाण्डिया नृत्य समको मंत्रमुग्ध कर दिया। पाण्डुकशिला पहुंचकर सौधर्म इंद्र ने भगवान की प्रतिमा का 1008 कलशों से अभिषेक किया।

भगवान आदिनाथ जैन मन्दिर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू 

मीडिया प्रवक्ता संजय जैन ने बताया कि सोमवार को तप कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा

मीडिया प्रवक्ता संजय जैन ने बताया कि सोमवार को तप कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें दोपहर एक बजे दीक्षा कल्याणक संस्कार, वैराग्य दर्शन के कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर राज्य सभा सदस्य अशोक बाजपेई, विशाल जैन, विनय जैन, लक्ष्मीकांत जैन, संजय जैन, सिद्धार्थ जैन आदि लोग मौजूद रहे।

Related Post

History Question Bank

‘इतिहास प्रश्न बैंक’ बच्चों के सपनों का बनेगा पंख : सतीश चन्द्र द्विवेदी

Posted by - December 22, 2020 0
लखनऊ । बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोयला बीकेटी के प्रधानाध्यापक सुरेश जायसवाल द्वारा कक्षा…
CM Vishnudev

नन्ही मुस्कानों के संग मुख्यमंत्री ने मनाया अपना जन्मदिन

Posted by - February 21, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev) राजधानी रायपुर के खम्हारडीह स्थित शासकीय बालिका गृह पहुंचकर अपना जन्मदिन नन्ही मुस्कानों के…
Holiyas wished CM Dhami a Happy Holi

चम्पावत से आए होल्यारों ने मुख्यमंत्री से की भेंट, होली की दी शुभकामनाएं

Posted by - February 25, 2026 0
देहरादून। जनपद चम्पावत के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से आए होल्यारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…