एफआईआर

आजम खान की जया प्रदा को लेकर बढ़ी मुश्किलें, दर्ज हुआ एफआईआर

1198 0

रामपुर। बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर आजम खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। सपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  जया प्रदा के खिलाफ विवादित बयान देने को लेकर सफाई दी है। उनका कहना है कि रैली के दौरान उनके निशाने पर जया प्रदा नहीं बल्कि कोई और था।

ये भी पढ़ें :-राज बब्बर के इस बयान से रॉबर्ट वाड्रा की पार्टी में शामिल होने की अटकलें हुई तेज 

आपको बता दें रैली में आजम खान ने कहा, ‘मैं उन्हें रामपुर लेकर आया और उन्हें कोई परेशानी नहीं होने दी। लोगों को पहचानने में 17 साल लगे लेकिन मैं उन्हें 17 दिन में ही पहचान गया था।’ इसके बाद आजम खान ने जया प्रदा को लेकर कथित तौर पर बेहद विवादित बयान दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।उन्होंने ने कल शाहबाद में हुई जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में कहा था जयाप्रदा जो अंडरवियर पहनती है, उसका रंग खाकी है।

https://twitter.com/Chandramohanbjp/status/1117430049295097861

ये भी पढ़ें :-योगी ईमानदार, लेकिन प्रदेश में बढ़ा भ्रष्टाचार’ -शिवपाल 

जानकारी के मुताबिक इस मामले को चुनाव आयोग ने भी गंभीरता से लिया  और जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की। जिलाधिकारी ने वीडियो अवलोकन टीम के प्रभारी से मामले की जांच कराई।  जांच के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है । वीडियो अवलोकन टीम के प्रभारी महेश कुमार गुप्ता ने शाहबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आचार संहिता का उल्लंघन करने के साथ ही महिला के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया है। आजम खान के खिलाफ नामांकन कराने के बाद से अब तक नौ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

Related Post

प्रचार के दौरान दिलीप घोष पर हमला, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप

Posted by - September 27, 2021 0
भवानीपुर। भवानीपुर उपचुनाव के प्रचार के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं…
आगरा में कोविड-19 से निपटने के लिए कार्यों की समीक्षा

कोरोना से बचाव के लिए नगरीय निकायों में चलेगा विशेष अभियान : आशुतोष टंडन

Posted by - March 15, 2020 0
लखनऊ। कोरोना वायरस के नियंत्रण व संक्रमण से बचाव हेतु सभी नगरीय निकायों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह निर्देश…

धोनी के संन्यास की खबर सुनते ही भावुक हुईं लता, कहा ‘आपसे अनुरोध है रिटायरेंट के बारे में न सोचिए’

Posted by - July 11, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। वर्ल्ड कप 2019 में कल भारत का सफर हमेशा के लिए खत्म हो गया। इस विश्व कप में…
Mission Shakti

महिला सम्मान को चले अभियान में 17 हजार से ज्यादा अराजकतत्वों को किया गया चिन्हित

Posted by - August 3, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा व उनके स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान (Mission Shakti Campaign) समय-समय…