आज़म खान

रामपुर से सीतापुर जेल शिफ्ट हुए आजम खान, सपा प्रमुख अखिलेश करेंगे मुलाकात

884 0

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां और विधायक पत्नी व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को गुरुवार की सुबह सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। तीनों को गुरुवार तड़के ही सीतापुर की जेल के लिए स्थांतरित कर दिया गया है। पुलिस सुबह करीब 5 बजे आज़म खां, उनकी पत्नी तजीन फात्मा औऱ अब्दुल्ला आज़म को रामपुर के जिला कारागार से सीतापुर ले आई है।

सपा  अध्यक्ष अखिलेश यादव  गुरुवार को आजम खान से मुलाकात करने के लिए सीतापुर रवाना

इसकी पुष्टि जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने की है। वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी गुरुवार को आजम खान से मुलाकात करने के लिए रवाना हो गए हैं।

2 मार्च तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया

इससे पहले सपा सांसद और पूर्व मंत्री आजम खान, उनकी विधायक पत्नी डॉक्टर तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम को स्थानीय अदालत ने बुधवार को रामपुर जेल भेज दिया था। अदालत ने यह आदेश अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में दिया था।आजम ने पत्नी और बेटे के साथ रामपुर की अदालत में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद इन सभी को 2 मार्च तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया गया था।

शाहरुख खान के नाम पर शुरू स्कॉलरशिप पाने वाली, ये हैं पहली भारतीय महिला

आजम पर 85 मुकदमे दर्ज , कई मुकदमों में आजम के साथ पत्नी तजीन और पुत्र अब्दुल्ला भी आरोपी

आजम पर 85 मुकदमे दर्ज हैं। कई मुकदमों में आजम के साथ पत्नी तजीन और पुत्र अब्दुल्ला भी आरोपी हैं। तीनों पर पर दर्ज मुकदमों की सुनवाई कोर्ट में चल रही है लेकिन कोई भी सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इस पर अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट और संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया था। इस आदेश के जारी होने के बाद तीनों ने बुधवार दोपहर करीब 12.15 बजे एडीजे-6 धीरेंद्र कुमार की अदालत में आत्मसमर्पण किया।

Related Post

PM MODI

PM मोदी करेंगे 36 घंटे में 5,000 किमी से अधिक का सफर और चार राज्यों में चुनाव प्रचार

Posted by - April 2, 2021 0
गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज काफी व्यस्त रहने वाले हैं।आज वे केरल और तमिलनाडु में कई रैलियों…
AK Sharma

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में दवाओं का छिड़काव कराए, जिससे डायरियां व अन्य रोग न फैले: एके शर्मा

Posted by - July 27, 2024 0
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जिला के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) आज एक दिवसीय…
BJP MLA

पंचायत चुनाव की तारीखें आगे बढ़ाने के लिए BJP विधायक ने CM योगी को लिखा पत्र

Posted by - April 20, 2021 0
बांदा। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। राज्य में रोजाना हजारों की तादात में कोरोना के…
CM Yogi

गुरु पूर्णिमा पर शिष्य और गुरु, दोनों भूमिका में दिखेंगे सीएम योगी

Posted by - July 8, 2025 0
गोरखपुर। सनातन विचार दर्शन एवं संस्कृति में गुरु-शिष्य के रिश्ते को प्रतिष्ठित करने वाले पावन पर्व गुरु पूर्णिमा गोरक्षपीठ के…

मनमोहन ने अर्थव्यवस्था चिंता जाहिर करते हुए सरकार पर निशाना साधा, वित्त मंत्री ने दिया जवाब

Posted by - September 1, 2019 0
नई दिल्ली। जीडीपी में गिरावट को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चिंता जाहिर करते हुए सरकार पर निशाना साधा…