आजम खान

सपा सांसद आजम खान को कोर्ट से झटका, गैर जमानती वारंट जारी

779 0

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के रामपुर लोकसभा सीट से सांसद आजम खान के परिवार को कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने बुधवार को उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

एडीजे-6 की कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया , अब इस मामले में दो दिसम्बर को सुनवाई होगी

कोर्ट ने यह गैर जमानती वारंट उनके बेटे और विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्मप्रमाण पत्र बनवाने के मामले में जारी किया है। इस मामले में बुधवार को आजम खान, उनकी पत्नी और विधायक तंजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट में पेश होना था। इनके कोर्ट में पेश न होने पर तीनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। एडीजे-6 की कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। अब इस मामले में दो दिसम्बर को सुनवाई होगी।

संजय राउत बोले- हमारी आवाज दबाने के लिए राज्यसभा में शिवसेना की सीटें बदली

 

सपा सांसद आजम खान की कम नहीं हो रहीं हैं मुश्किलें

बता दें कि सपा सांसद आजम खान इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। उनके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इससे पहले सपा नेता आजम खान पर 80 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं और तमाम मामलों की जांच चल रही है। इसके अलावा सांसद आजम खान पर भूमाफिया होने के आरोप में दर्ज कराए गए मामले के बाद उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने पर भी आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। जौहर यूनिवर्सिटी समेत कई मामलों में आजम खान पर केस दर्ज किए गए हैं।

Related Post

Uttar Pradesh makes a big leap in the Export Preparedness Index-2024

निर्यात तैयारी सूचकांक-2024 में उत्तर प्रदेश की बड़ी छलांग, चौथे स्थान पर पहुंचा प्रदेश

Posted by - January 14, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आज न केवल तेजी से उभरता निर्यातक राज्य बन रहा है, बल्कि निर्यात को रोजगार, निवेश, क्षेत्रीय…
Green Fertilizer

भूमि के लिए संजीवनी है हरी खाद, प्रयोग से भूमि में बढ़ जाती है कार्बनिक तत्वों की मात्रा

Posted by - March 16, 2023 0
लखनऊ। हरी खाद (Green Fertilizer) भूमि के लिए संजीवनी साबित हो रही है। पिछले दो दशकों के दौरान किसान हरी…
CM Nayab Singh

डेरा बाबा भूमणशाह में 84वें शहीदी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Posted by - July 31, 2024 0
सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार शहीदों के सपनों…