Toffee

सावधान! बच्चों को टॉफी खिलाने से पहले दें ध्यान! इनकी चली गई जान

533 0

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (Kushinagar) जिले के कसया इलाके के सिसई टोला में बुधवार की सुबह 4 बच्चों के लिए अंधेरी रात साबित हुई है। यहां पर सुबह के समय चार बच्चों की टॉफी (Toffee) खाने से मौत हो गई और परिजन में रोना पीटना मच गया। एक साथ चार बच्चों (Children) की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले में पुलिस टॉफी में जहरीला पदार्थ मिले होने की आशंका जता रही है। इस घटना की खबर लगते ही सीएम योगी (CM Yogi) ने अधिकारियों को जांच कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

जानकारी के मुताबिक, कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा दिलीपनगर के सिसई टोला में बुधवार की सुबह चार बच्चों घर के दरवाजे पर टॉफी और सिक्के बिखरे मिले थे। जिसे खाते ही चारों अचेत हो गए। ये देखते ही परिजन तुरंत चारों को अस्पताल ले गए लेकिन वहां पहुंचते ही उनकी मृत्यु हो गई। मृतक बच्चों की पहचान पहचान मंजना 6 वर्ष, स्वीटी 3 वर्ष,समर 2 वर्ष पुत्र रसगुल व मायके आई रसगुल की बहन खुशबू के 5 वर्षीय बेटे आयुष के रूप में हुई।

https://twitter.com/rohitboom/status/1506533202961190916?t=yEKr_wrsOlWxge0FzkMMig&s=19

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

इस घटना की सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। मृतक बच्चों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच करने में जुट गई है। इस घटना पर संज्ञान लेने के सीएम योगी ने अधिकारियों को आदेश दे दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आदेश और जांच के निर्देश भी दिए है।

यह भी पढ़ें : राज तिलक से पहले पुष्कर सिंह धामी ने हनुमान मंदिर में टेका माथा

 

Related Post

Rajnath Singh

विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ इन्वेस्ट हब के रूप विकसित हो रहा लखनऊ- राजनाथ

Posted by - February 14, 2025 0
लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लखनऊ में 1028 हजार करोड़…
Kalanamak

कालानमक को लोकप्रिय बनाने में योगी सरकार के प्रयासों को मोदी ने भी सराहा

Posted by - June 8, 2022 0
लखनऊ: श्रद्धानंद तिवारी (Shraddhanand Tiwari) मूलतः देवरिया से हैं। खाद-बीज के प्रतिष्ठित दुकानदारों में इनका शुमार होता है। इस कारोबार…