kidnapped

कॉलेज जा रही दो छात्राओं के अपहरण का प्रयास

571 0

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सोमवार को कॉलेज जा रही दो छात्राओं का वैन सवार तीन युवकों ने अपहरण ( kidnap) करने का प्रयास किया। लड़कियों के शोर मचाने पर लोगों ने दो लड़कों को पकड़ लिया लेकिन एक फरार हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना बड्डूपुर क्षेत्र के भगौली तीर्थ के पास किसान इंटर कॉलेज पढ़ने जा रहीं दो छात्राओं का वैन सवार अज्ञात युवकों ने अपहरण करने का प्रयास किया। लड़कियों के शोर करने पर युवक भाग पाते उससे पहले ही ग्रामीणों ने इन तीनों आरोपियों में से दो को वाहन सहित पकड़ लिया।

अफरा तफरी में एक युवक मौका देख वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों और वैन को लेकर थाने आई । ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

रेप पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए योगिता भयाना ने छोड़ दी एविएशन की नौकरी

अपहरण की जानकारी होते ही छात्राओं के परिजन भी थाने पर पहुंच गए और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग करने लगे । ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ और आक्रोश को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Post

CM Yogi

राम मनोहर लोहिया ने समाज में जड़ता पर कठोर प्रहार किए : योगी आदित्यनाथ

Posted by - March 23, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने डॉ.राम मनोहर लोहिया की 114 वीें जयन्ती पर अपनी विनम्र…
Lucknow Darshan

लखनऊ दर्शन डबल डेकर बस: पर्यटन के साथ सुशासन और महिला सुरक्षा का संदेश

Posted by - January 5, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का पर्यटन अब केवल ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के दर्शन…
Yogi Adityanath

शिष्य ही नहीं, गुरु के साथ योगी आदित्यनाथ ने पुत्र का भी निभाया धर्म

Posted by - July 2, 2023 0
गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) पर बतौर गोरक्ष पीठाधीश्वर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) परंपरागत ढंग से गोरखनाथ मंदिर में…
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी के ‘ब्रांड यूपी’ की मचेगी धूम, अमेरिकी डेलिगेशन दिलाएगा ‘बूम’

Posted by - October 18, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के ‘ब्रांड यूपी’ (Brand UP) की अब दुनियाभर में धूम मचेगी।…