एटीएस ने लखनऊ में पकड़ा 2 अलकायदा से जुड़े आतंकवादी

992 0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की लगातार आतंकियों के साथ आतंकी गतिविधियों की जद में रहती है। रविवार को उत्तर प्रदेश एटीएस ने आतंकी छुपे होने की सूचना पर लखनऊ की मैगों बेल्ट काकोरी के एक मकान को घेरा । एटीएस ने इस मकान से अलकायदा से जुड़े दो आतंकियों को पकड़ा है।

दोनों ही ट्रेंड आतंकी हैं। इनकी योजना तीन दिन में लखनऊ में एक सांसद के साथ अन्य भाजपा नेताओं को बम विस्फोट में उड़ाने की थी। इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक मिला है। इस मकान से एटीएस को दो प्रेशर कुकर बम तथा एक अर्धनिर्मित टाइम बम मिला है। बम को निष्क्रिय करने के लिए बम डिस्पोजल स्क्वॉड मौके पर पहुंचा है।प्रेशर कुकर बम को निष्क्रिय करने की तैयारी के बीच में पता चला है कि यहां पर मौजूद लोगों की योजना तीन के अंदर भाजपा के सांसद व अन्य नेताओं को बम से उड़ाने की थी।

लखनऊ के काकोरी में रिंग रोड पर बने इस मकान को उत्तर प्रदेश एटीएस की तीन टीमों ने घेरा । एटीएस टीम को इस मकान मे आतंकवादी होने की सूचना मिली थी। एटीएस ने मकान के पास का क्षेत्र खाली करा लिया है। टीम के कई सदस्य छापा मारने के अपने अभियान में लगे। एटीएस के एक दर्जन से अधिक कमांडो इस ऑपरेशन में सक्रिय हो गए ।

एटीएस के आइजी डॉ. जीके गोस्वामी ने बताया कि एटीएस के इस ऑपरेशन में बम और असलहे भी मिले हैं। आतंकियों से पूछताछ हो रह है और हमारी टीम पास के कुछ घरों में भी पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि आशंका है कि पास के घरों में इनके साथियों ने भी ठिकाना बनाया है।

Related Post

Mission Shakti

योगी सरकार मिशन शक्ति केंद्रों को करेगी और सशक्त, महिला सुरक्षा को मिलेगा बल

Posted by - December 30, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार आधी आबादी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा देने के लिए लगातार ठोस कदम उठा…
28 lakh lamps will be lit up to welcome Lord Ram

रामोत्सव 2024: 22 को सरयू घाट पर दीपोत्सव व भव्य आतिशबाजी से आलोकित होगी रामनगरी

Posted by - January 11, 2024 0
अयोध्या। श्रीराम के भव्य प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर 22 जनवरी को सरयू घाट पर दीपोत्सव (Deepotsav) व भव्य आतिशबाजी (Fireworks)…
Nath Nagari Intergrated Township

नाथ नगरी इंटीग्रेटेड टाउनशिप में शापिंग कांपलेक्स के ऊपर बनाये जायेंगे फ्लैट

Posted by - August 3, 2024 0
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के विजन के अनुरूप बरेली विकास प्राधिकरण बरेली में प्रदेश की पहली अनूठी नाथ…
Atal Residential Schools

अटल आवासीय विद्यालयों में हुआ सत्रारंभ, श्रमिकों के सपने हुए साकार

Posted by - September 11, 2023 0
लखनऊ। माता-पिता की आंखों में आँसू, बच्चों के खिलखलाते चेहरे और हाथ में माला लेकर स्वागत करते शिक्षक। ये नजारा…