Atal Bihari Vajpayee

लखनऊ में गूंजेगी अटल जी की कविताएं, आगरा से लेकर बलरामपुर तक आयोजित होगे कवि सम्मेलन

373 0

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती (Atal’s birth anniversary) रविवार को सुशासन दिवस के रूप में मनायी जाएगी। इस दौरान योगी सरकार की ओर से प्रदेशभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न जिलों में जहां अटल जी की स्मृति में उनकी लिखी कविताओं का पाठ कविजन करेंगे, वहीं संस्कृति विभाग की ओर से लोकभवन में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

अटल जी की स्मृति में उनके जीवन पर एक लघु नाटिका का मंचन भी किया जाएगा। इसके अलावा आगरा के बटेश्वर (बाह) में संस्कृति विभाग की ओर से अटल गीत गंगा कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें सुधीर नारायण, आर्ची, श्रेया, देशदीप एवं रिंकू पूर्व प्रधानमंत्री की लिखी कविताओं का गायन करेंगे।

वहीं बलरामपुर में भी जयंती (Atal’s birth anniversary) समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कविगण मुकुल महान, शिव कुमार व्यास, शशि श्रेया, योगी योगेश शुक्ल और श्रेयस त्रिपाठी की ओर से अटल जी की कविताओं का पाठ होगा।

कोरोना काल में दिवंगत 53 पत्रकारों के परिजनों को ₹5.30 करोड़ की सहायता देंगे मुख्यमंत्री

बता दें कि अटल जी की स्मृति में शनिवार से योगी सरकार ने ‘संकल्प अटल हर घर जल’ जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की है।

Related Post

Major success achieved in Singapore under the leadership of CM Yogi

सिंगापुर के साथ यूपी की बड़ी रणनीतिक साझेदारी, इन्वेस्ट यूपी व एससीई के बीच एमओयू

Posted by - February 24, 2026 0
सिंगापुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के सिंगापुर दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी इन्वेस्ट यूपी…
medical college

योगी सरकार के वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज विजन का दिखने लगा असर

Posted by - January 15, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयारत योगी सरकार की वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल…

UP: ड्यूटी रूम में सोता रहा ऑन ड्यूटी कर्मचारी, इलाज के अभाव में तड़पकर मरीज की मौत

Posted by - August 30, 2021 0
यूपी के बांदा जिला अस्पताल में एक मरीज की तड़पकर सिर्फ इसलिए मौत हो गई क्योंकि वार्ड में भर्ती मरीजों…
Naresh Tikait

उत्तराखंड में किसान महापंचायत, नरेश टिकैत बोले- वापस हो तीनों कृषि कानून

Posted by - March 14, 2021 0
डोईवाला। डोईवाला में किसान महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत (Naresh Tikait) और किसान…