असम में चरम पर हिंसा, फिरौती न देने पर उग्रवादियों ने दो को मारी गोली, तीन को जिंदा जलाया

666 0

पूर्वोत्तर राज्यों में जारी हिंसा असम में भी पहुंच गई है, गुरुवार रात दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी के उग्रवादियों ने सात ट्रकों में आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक ट्रक दीमा हसाओ जिले से होजई जिले के लंका जा रहे थे, रास्ते में दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी के उग्रवादियों ने घेर लिया। उग्रवादियों ने दो ड्राइवर को गोली मार दी, तीन को जलती आग में फेंक दिया, दो ड्राइवर किसी तरह से जान बचाकर भागने में सफल रहे।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने असम राइफल्स के जवानों के साथ पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई नहीं मिल सका। इस घटना के बाद ट्रक मालिकों ने सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाई है, कहा- पिछले कई दिनों से फिरौती मांगी जा रही है नहीं देने पर हत्या कर दी जा रही है।

कुछ दिनों पहले ही असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद में 5 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी। दोनों राज्यों की पुलिस और नागरिकों के बीच झड़प हुई थी। दोनों तरफ से पहले लाठियां चलीं, मामला बढ़ा तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इस बीच फायरिंग भी हुई। हिंसा के बाद तनाव के बीच असम और मिजोरम के बीच विवादित बॉर्डर पर CRPF की तैनाती करनी पड़ी।

गुजरात में भी छिपाए गए थे तेजी से बढ़ रहे मौतों के आंकड़े, असल संख्या 5 गुना ज्यादा- स्टडी में खुलासा

इस उग्रवादी संगठन के प्रमुख का नाम नाइसोदाओ दिमासा और सचिव का नाम खारमिनदाओ दिमासा है। ये उग्रवादी संगठन असम केदीमा हसाओ और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में एक्टिव है। इससे पहले 19 मई को DNLA के उग्रवादियों ने धनसिरी इलाके में एक युवक का मर्डर किया था। इस घटना के बाद से सुरक्षाबलों की टीम ने इस इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया।

Related Post

CM Yogi

मुख्यमंत्री ने आंधी–बारिश, ओलावृष्टि के दृष्टिगत संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए

Posted by - April 10, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने आंधी–बारिश,ओलावृष्टि के दृष्टिगत संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने विद्युत वितरण प्रणाली के प्रीवेंटिव मेंटीनेंस हेतु “अनुरक्षण माह” कार्यक्रम का शुभारंभ किया

Posted by - September 30, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)  ने आगामी त्योहारों व पर्वों के दृष्टिगत उपभोक्ताओं…

‘शेर का बेटा हूं, संघर्ष के रास्ते पर चलूंगा’- पिता की जयंती पर बोले चिराग

Posted by - July 5, 2021 0
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के जन्मदिन पर बेटे चिराग पासवान सोमवार से पिता के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर से आशीर्वाद…