CM Bhajanlal Sharma

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी संवर्ग के सेवा नियमों की खुली राह

347 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने भर्ती प्रक्रियाओं को सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अधिकारी एवं कर्मचारी संवर्ग के सेवा नियमों संबंधी प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

श्री शर्मा ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (राजपत्रित) (RSSB) सेवा नियम, 2024 एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (मंत्रालयिक एवं अधीनस्थ) सेवा नियम, 2024 का अनुमोदन किया है। साथ ही राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवाएं (सामान्य पात्रता परीक्षा) नियम, 2022 में आवश्यक संशोधन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से बोर्ड (RSSB) के सेवा नियमों के निर्धारण की राह खुलने के साथ ही बोर्ड के कार्मिक संवर्ग के चयन में सुगमता आएगी। कर्मचारी चयन बोर्ड के सशक्त एवं स्वतंत्र होने से पारदर्शी एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित हो सकेगी।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के गठित होने के साथ ही पिछले 10 वर्षों में बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी संवर्ग के लिए सेवा नियम नहीं बनाये गए, जिससे पदों की स्वीकृति, भर्ती, पदोन्नति, वरिष्ठता एवं वेतन भत्तों के निर्धारण आदि के कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहे थे।

श्री शर्मा ने विभिन्न विभागों के वाहन चालकों के पदनाम में एकरूपता लाते हुए शैक्षणिक योग्यता के सेवा नियमों में संशोधन संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस संबंध में वाहन चालक पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता आठवीं से अपग्रेड करते हुए सैकेण्डरी या समकक्ष किए जाने का निर्णय लिया गया है।

श्री शर्मा के इस निर्णय से भविष्य में वाहन चालकों की भर्ती के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा लिखित परीक्षा एवं ट्रेड टेस्ट का आयोजन किया जा सकेगा। इससे सुगम एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुशल वाहन चालकों का चयन किया जा सकेगा।

यमों की खुली राह

Related Post

धर्मांतरण केस: उमर गौतम की बेटी ने पिता को बताया बेकसूर, बोली- चुनाव आते ही ये मुद्दे क्यों उठते हैं?

Posted by - June 26, 2021 0
धर्मांतरण मामले में यूपी पुलिस की एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए धर्मगुरु उमर गौतम की बेटी जरीना ने अपने पिता…
sachin vaje

एंटीलिया मामले में NIA का दावा- वाहन में रखे विस्फोटक सामग्री की खरीद वाजे ने की थी

Posted by - March 31, 2021 0
मुंबई । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) के सूत्रों ने बुधवार को दावा किया कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के…
amit shah

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हुए स्वस्थ, जल्द ही AIIMS अस्पताल से मिलेंगी छुट्टी

Posted by - August 29, 2020 0
नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती…