anushka sharma pregnent

अनुष्का और विराट बनने वाले है मम्मी-पापा,  सोशल मीडिया पर साझा की यह खुशखबरी

1222 0

नई दिल्ली । बॉलीवुड से एक बेहद अच्छी ख़बर आ रही है। अनुष्का शर्मा (anushka sharma pregnent )प्रेग्नेंट हैं। गुरुवार को अनुष्का और विराट कोहली ने सोशल मीडिया के ज़रिए यह ख़ुशख़बरी अपने फैंस के साथ साझा की। इसके साथ ही दोनों को बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। कई सेलेब्रिटीज़ और दोस्तों ने अनुष्का-विराट को जीवन में नया चैप्टर शुरू करने के लिए मुबारकबाद दी।

वकील विकास ने सुशांत केस में कही यह बात, नॉरकोटिक्स का आना केस को बना रहा पेचीदा

अनुष्का ने विराट के साथ एक तस्वीर के साथ इस बड़ी ख़बर को सोशल मीडिया में शेयर किया। तस्वीर में अनुष्का ब्लैक कलर की पोलका डॉट्स वाली ड्रेस पहने हुए हैं। दोनों काफ़ी ख़ुश नज़र आ रहे हैं। वहीं अनुष्का (anushka sharma pregnent )का बेबी बंप साफ़ दिख रहा है। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने लिखा- ”और फिर, हम तीन हो जाएंगे। जनवरी 2021 में आ रहा है।” विराट इस समय आईपीएल 2020 के लिए यूएई में हैं।

https://twitter.com/AnushkaSharma/status/1298856090809929728

इंस्टाग्राम पर बधाई देने वालों में सबसे पहले सेलेब्रिटी वरुण धवन थे, जिन्होंने अनुष्का (anushka sharma pregnent )के साथ सुई धागा में काम किया है। वरुण ने लव की इमोजी बनाकर अपनी भावनाओं का इज़हार किया। केएल राहुल ने भी दिल बनाकर दोनों को मुबारकबाद दी। आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, सामंता प्रभु, तापसी पन्नू, काजल अग्रवाल, कियारा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा, मौनी रॉय, दिया मिर्ज़ा समेत कई सेलेब्रिटीज़ ने अनुष्का और विराट को बधाई दी।

कुछ वक़्त तक डेटिंग करने के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 2017 के दिसम्बर महीने में की थी। दोनों की शादी फेयरी टेल से कम नहीं थी। अनुष्का और विराट ने लॉकडाउन का लम्बा वक़्त अपने अलीबाग स्थित फार्महाउस में बिताया था। अनुष्का के माता-पिता उनके साथ रहे थे।

वेस्ट इंडीज के ड्वेन ब्रावो, टी-20 में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज़ बने

अनुष्का 2018 में आयी शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म ज़ीरो के ज़रिए पर्दे पर नज़र आयी थीं। इसके बाद उन्होंने कोई फ़िल्म बतौर एक्टर नहीं की। अनुष्का निर्मित बुलबुल इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई।

Related Post

बागी 3

‘बागी 3’ में टाइगर श्रॉफ व दिशा पाटनी करते दिखे जबरदस्त डांस, सामने आई ये तस्वीर

Posted by - February 26, 2020 0
नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘बागी 3’ के गाने और ट्रेलर दोनों ही फैंस को खूब…

जानें किस वजह से ‘द स्काई इज पिंक’ से कर रहीं प्रियंका बॉलीवुड में कमबैक

Posted by - September 14, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसी बीच…
प्रियंका की बोल्डनेस

प्रियंका की बोल्डनेस से फैंस हैरान, बोले-‘देश का नाम क्यूं कर रही हो खराब ‘

Posted by - January 28, 2020 0
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड समारोह ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन बीते दिनों लॉस एंजिलिस के स्टेपल्स सेंटर…