अनुराग ठाकुर ने सपा पर बोला हमला, कहा- बिजली न देने वाले भला कैसे दे सकते हैं मुफ्त बिजली

472 0

लखनऊ। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने आम बजट को देश की तरक्की वाला बताते हुए कहा है कि बजट का सर्वाधिक हिस्सा उत्तर प्रदेश के खाते में आया है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेज रफ्तार से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है, जिसकी विकास दर 9.2 फीसद है। कभी इलेक्ट्रॉनिक सामानों का दूसरा बड़ा आयातक देश रहा भारत आज मोबाइल निर्माण करने वाला विश्व का दूसरा देश बन चुका है। भारत आज दुनिया के 140 देशों को पीपीई किट के साथ ही दवाएं और वैक्सीन का निर्यात कर रहा है। बच्चों की शिक्षा के लिए हम 200 टीवी चैनल खोलने जा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ठाकुर शनिवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय योजनाओं का सबसे सफल क्रियान्वयन करने वाले उत्तर प्रदेश के हिस्से में बजट का सर्वाधिक हिस्सा आया है। कर की हिस्सेदारी से यूपी को एक करोड़ 46,498 हजार करोड़ रुपये, केन्द्र की तरफ से राज्यों को बिना ब्याज दिये जाने वाले एक लाख करोड़ में से उत्तर प्रदेश को सर्वाधिक हिस्सा मिलेगा। यह रकम 50 साल बाद लौटायी जा सकेगी। इसी तरह ग्रांट के रूप में 15003 करोड़, स्वच्छ भारत मिशन में 1900 करोड़, जन जीवन मिशन में 12 हजार करोड़ और वित्तीय वर्ष 2022-23 में हाइवे, एक्सप्रेस वे और सड़कों के निर्माण के लिए सर्वाधिक राशि का प्रावधान यूपी के लिए किया गया है। उन्होंने कहा हमारा निर्यात बढ़कर 4 लाख 20 हजार करोड़ तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की नींव पर आधुनिक भारत का निर्माण होगा।

भाजपा स्टार प्रचारक बबीता फोगाट के काफिले पर हमला

अनुराग ठाकुर ने कहा कि 24 मार्च 2020 को जब लॉकडाउन लगा था तो देश में एक भी पीपीई किट नहीं बनती थी, आज भारत 140 देशों में इसका निर्यात कर रहा है। पहले 40 सालों तक दूसरे देशों से वैक्सीन आयात की जाती थी, आज भारत दूसरे देशों को वैक्सीन और दवाएं निर्यात कर रहा है और देश में 160 करोड़ वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है।

तीन करोड़ परिवार को आवास देकर लखपति बना चुकी है सरकार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ परिवारों को मकान देकर सरकार उन्हें लखपति बना चुकी है। 80 लाख और मकान बनाने के लिए मोदी सरकार ने बजट में 50 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। जल ही जीवन है मिशन के तहत 9 करोड़ ग्रामीण लोगों तक नल से जल की सुविधा दी गयी है। इस प्रकार दो सालों में ही 5 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से जल दिया जा चुका है।

केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे 44500 करोड़

केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों की पानी समस्या से निजात दिलाने की महत्वपूर्ण योजना बताते हुए ठाकुर ने कहा कि इस पर 44500 करोड़ खर्च होंगे ओर इससे नौ लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी और 63 लाख परिवारों की पेयजल समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने खेल बजट को 2014 से 2021 तक तीन गुना किया है।

पुरानी पेंशन के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहली बार भाजपा सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर ही राज्य कर्मचारियों का टैक्स डिडक्शन किया है। अखिलेश यादव के मुफ्त बिजली देने के सवाल पर उन्होंने कहा सपा सरकार में थी बिजली गुल, भाजपा सरकार में है बिजली फुल। उन्होंने कहा कि सपा के राज में बिजली आती नहीं थी। तार पर कपड़े सुखाये जाते थे, योगी सरकार तो समान रूप से सबको भरपूर बिजली दे रही है।

Related Post

Anuj Jha administered the oath of the Preamble of the Constitution

अनुशासन, निष्ठा और कार्य के प्रति समर्पण ही यथार्थ राष्ट्रप्रेम : अनुज झा

Posted by - January 27, 2025 0
लखनऊ। देश के 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सचिव/निदेशक नगरीय निकाय निदेशालय एवं राज्य मिशन निदेशक अनुज कुमार झा…
Basant Panchami

माघमेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता, भीड़ प्रबंधन का रोडमैप तैयार

Posted by - December 23, 2025 0
प्रयागराज। संगम किनारे लगने जा रहे माघ मेले (Magh Mela) में 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की सुरक्षा और प्रबंधन…
CM Yogi

गोरखपुर के पहले हेल्थ एटीएम सेंटर का सीएम योगी ने किया शुभारंभ

Posted by - September 14, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा स्वास्थ्य लोकहित से जुड़ा विषय है। प्रदेश सरकार हर व्यक्ति को त्वरित,…