Anuradha Roy

अनुराधा रॉय इंटरनेशनल डबलिन लिटरेसी अवार्ड 2020 के लिए शॉर्टलिस्ट, बढ़ाया गौरव

1232 0

नई दिल्ली। उत्तराखंड के रानीखेत की लेखक अनुराधा रॉय ने भारतीय महिलाओं का गौरव बढ़ाया है। अनुराधा रॉय को उनकी किताब ‘आल द लाइव्स वी नेवर लिव्ड’ के लिए साहित्य के क्षेत्र में दुनिया के सबसे महंगे इंटरनेशनल डबलिन लिटरेसी अवार्ड 2020 के लिए चुना गया है।

बता दें कि इस अवार्ड के लिए जिन आठ महिला लेखिकाओं का नाम सामने आया है, उसमें से अनुराधा भी एक है। इंटरनेशनल डबलिन लिटरेसी अवार्ड को डबलिन सिटी काउंसिल प्रायोजित करती है। अनुराधा द्वारा लिखी गई किताब आल द लाइव्स वी नेवर लीव्ड को 156 किताबों में से चुना गया है। इस नॉवेल को लाइब्रेरी सिस्टम द्वारा 40 देशों के 119 शहरों में सबमिट किया गया।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

उनकी इस किताब को इससे पहले 2018 में टाटा लिटरेचर लाइव बुक ऑफ द ईयर अवार्ड, डीएससी प्राइज फॉर साउथ एशियन लिटरेचर और जेसीबी प्राइज भी मिल चुका है। इसे हिंदू लिटरेरी प्राइज और वाल्टर स्कॉट प्राइज से भी नवाजा जा चुका है।

बता दें कि अनुराधा रॉय का जन्म 1967 में कोलकाता में हुआ। यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता और यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज से अनुराधा ने अपनी पढ़ाई पूरी की। फिलहाल वे रानीखेत में रहती हैं और पब्लिशिंग हाउस ‘परमानेंट ब्लैक’ की सह संस्थापक हैं।

हड्डियों की मजबूती के लिए आज ही इन ये पांच आहार को करें बाय-बाय

अनुराधा की लिखी हुई किताबों में ‘स्लीपिंग ऑन द ज्यूपिटर’ ‘एन एटलस ऑफ इम्पॉसिबल’ और ‘द फोल्डेड सन’ शामिल हैं। इससे पहले उउन्हें 2015 में मेन बुकर प्राइज के लिए भी शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है।

Related Post

CM Dhami

विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान को मिशन मोड में लें: सीएम धामी

Posted by - December 12, 2023 0
देहरादून। विकसित भारत संकल्प यात्रा के उत्तराखंड में सफल संचालन के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)…
CM Dhami flagged off the 5 km run

यातायात के नियमों का पालन एवं पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य: सीएम धामी

Posted by - February 17, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के…
डीजीपी

यूपी में हिंसा करने वाले नहीं बख्शे जाएगें, होगी कड़ी कार्रवाई : डीजीपी ओपी सिंह

Posted by - December 21, 2019 0
लखनऊ। संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में शनिवार को यूपी में हुई हिंसा पर डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि…
CM Dhami

श्रमिकों की वापसी के जश्न में धामी के सरकारी आवास में मनाया गया ईगास

Posted by - November 29, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में 17 दिनों तक फसे रहने के बाद 41 श्रमिकों की…