Anupam Kher met CM Dhami

अनुपम खेर पहुंचे देहरादून, सीएम धामी से की भेंट

410 0

देहरादून। मशहूर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने मंगलवार को उत्तराखंड के देहरादून स्थित सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से भेंट की। उन्होंने उत्तराखण्ड में फिल्मांकन एवं फिल्म निर्माण से संबंधित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।

श्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर वातावरण बनाने को सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शूटिंग के लिए देश और दुनिया के सबसे सुंदर एवं अच्छे गंतव्य हैं।

नैनीताल, मसूरी, औली, चकराता, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, चोपता, हर्षिल और फूलों की घाटी जैसे मनोहारी स्थान उत्तराखंड में हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश के साथ ही बदरी-केदार धाम और गंगा-यमुना जैसी सदाबहार नदियां हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश सरकार फिल्म निर्माताओं व वेब सीरीज बनाने वाले निर्माता-निर्देशकों के लिए कई योजनाएं प्रदेश में संचालित कर रही है। उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर वातावरण बनाने को सरकार निरंतर प्रयासरत है।

Related Post

शरद पवार ने दिया अखिलेश का साथ, सपा के साथ गठबंधन कर लड़ेंगे यूपी 2022 विधानसभा चुनाव

Posted by - July 27, 2021 0
यूपी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए सपा तैयारियां कर रही, इस बीच खबर आई है कि एनसीपी समाजवादी पार्टी के…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने शिक्षा मंत्री की माता जी के निधन पर जताया दुःख

Posted by - February 27, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता जी श्रीमती पिस्ता देवी…