Monkeypox

भारत में मंकीपॉक्स का मिला एक और मरीज

481 0

केरल: देश में कोरोना के बाद अब मंकीपॉक्स (Monkeypox) धीरे-धीरे बढ़ रहा है। आज केरल से ही दूसरे मामले की पुष्टि हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, केरल के कन्नूर में इसकी पुष्टि हुई है। बता दें कि विदेश से केरल पहुंचे युवक को मंकीपॉक्स से संक्रमित होने के संदेह में कन्नूर के परियाराम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जिला चिकित्सा अधिकारी (डीएमओ) ने इसकी पुष्टि की थी। मंत्री ने कहा कि जिलों में पृथकवास केंद्र स्थापित किए गए हैं और मंकीपॉक्स के लक्षण वालों को 21 दिनों के लिए घर में ही रहना चाहिए।

रविवार को स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया था कि केरल में मंकीपॉक्स के मामले सामने आने के बाद तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कोझीकोड और कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क शुरू किए गए हैं। जिन देशों में पिछले 21 दिनों में मंकीपॉक्स के मामले सामने आए हैं, वहां से आने वाले यात्रियों के अलावा बुखार, छाले, सिरदर्द, शरीर में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, गले में खराश और भोजन निगलने में कठिनाई जैसे लक्षण वाले लोगों को हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क से संपर्क करना चाहिए।

बता दें कि गुरुवार को देश में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आने के बाद केरल में एक केंद्रीय टीम भेजी गई थी. पहला मामला भी एक केरलवासी का है जो 12 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटा था।

कल 9.41 करोड़ बच्चे खाएंगे, पेट से कीड़े निकालने की दवा

Related Post

प्रियंका चोपड़ा व निक जोनास ने दिया डोनेशन

यूनिसेफ और पीएम केयर्स फंड में प्रियंका चोपड़ा व निक जोनास ने दिया डोनेशन

Posted by - March 31, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने कोराेनावायरस (कोविड-19) के खिलाफ जारी लड़ाई में अपना योगदान…
Testing

टेस्टिंग और टीकाकरण में यूपी अव्‍वल, दी जा चुकी 31 करोड़ टीके की डोज

Posted by - April 24, 2022 0
लखनऊ: सर्वाधिक आबादी वाले यूपी (UP) में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath)के कुशल प्रबंधन का परिणाम है कि दूसरे…
प्रभास ने दान किए चार करोड़ रुपये

कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए प्रभास ने दान किए चार करोड़ रुपये

Posted by - March 27, 2020 0
मुंबई। कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता बाहुबली फेम प्रभास ने चार करोड़…