Aspirational City Scheme

मिशन रोजगार: आकांक्षी नगर योजना के अंतर्गत सीएम अर्बन फेलो बनने का एक और मौका

276 0

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) नगर विकास विभाग द्वारा शुरू की गई आकांक्षी नगर योजना (Aspirational City Scheme) के तहत प्रदेश के युवाओं को सीएम अर्बन फेलो (CM Urban Fellow) बनने का एक और मौका दे रही है। योजना के तहत नगरीय निकायों के साथ जुड़कर कार्य करने के लिए युवा आवेदकों की शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए और सभी संभावित अभ्यर्थियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने आवेदन की समय सीमा 26 दिसंबर 2023 से बढ़ाकर 1 जनवरी 2024 कर दी है।

आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यक्रम की वेबसाइट anyurban.upsdc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। किसी भी सहायता के लिए आवेदक +91522.2838116 पर फोन या any.urban.up@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है की आकांक्षी नगर योजना (Aspirational City Scheme) का उद्देश्य नगरीय निकायों को आकांक्षी से प्रेरणादायक बनाना है। कार्यक्रम के अंतर्गत इच्छुक अभ्यर्थियों से सीएम अर्बन फेलो के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जो अभ्यर्थियों को नगर विकास विभाग के साथ काम करने और शहरी नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता पर महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव डालने का अवसर प्रदान करेगा।

5 दिसंबर 2023 को पोर्टल के लाइव होने के बाद आकांक्षी नगर योजना (Aspirational City Scheme) में अभी तक 90000 से अधिक इच्छुक अभ्यर्थियों ने पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है।

Related Post

AqeelUr Rehman

पूर्व राज्यमंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता अकीलुर्रहमान खां के बेटे पर बिजली चोरी का आरोप, FIR दर्ज

Posted by - October 20, 2024 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल में सपा के वरिष्ठ नेता अकीलुर्रहमान खां (Aqeelur Rahman) के बेटे आमिर अकील के खिलाफ बिजली…
पीएम मोदी

पुलवामा पर वोट मांग पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, होगी कार्रवाई?

Posted by - April 11, 2019 0
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार में पुलवामा आतंकी हमला और बालाकोट एयर स्ट्राइक का…
CM Yogi

सेटेलाइट फ्लाईओवर होगा वाईशेप, पीलीभीत बाईपास होगा फोरलेन

Posted by - August 6, 2025 0
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को बरेली मंडल के चार जनपदों बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर की…