अनिल देशमुख की जांच मे महाराष्ट्र सरकार पर सहयोग न करने का आरोप

1639 0

महाराष्ट्र के चर्चित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीबीआई ने महाराष्ट्र सरकार पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। बता दें कि राज्य सरकार के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। इसके अलावा सीबीआई ने मुंबई पुलिस के एक एसीपी द्वारा सीबीआई अधिकारी को धमकी देने की भी जानकारी दी है।

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने बॉम्बे उच्च न्यायालय में गुहार लगाई। इस दौरान सीबीआई ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार अनिल देशमुख मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रही है, जबकि इस संबंध में उच्च न्यायालय आदेश जारी कर चुका है। इसके अलावा सीबीआई का आरोप है कि मामले की जांच के दौरान मुंबई पुलिस के एसीपी ने हमारे एक अधिकारी को धमकी दी।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव बोले: जम्मू-कश्मीर मुस्कुराने लगा है!

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप है। ऐसे में उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इस मामले में ईडी की ओर से कई समन जारी किए गए, लेकिन देशमुख हाजिर नहीं हुए। इसके अलावा सीबीआई भी अनिल देशमुख के कई ठिकानों पर छापेमारी भी कर चुकी है।

Related Post

सभी 109 विधायक 7 जनवरी को सचिवालय में वंदे मातरम गाएंगे-शिवराज सिंह चौहान

Posted by - January 2, 2019 0
भोपाल।एक तरफ जहाँ वंदे मातरम को लेकर सियासी उठापटक जारी है वहीँ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने…
cm yogi

देश व हिमाचल में बुलेट ट्रेन की तरह हो रहा विकास: सीएम योगी

Posted by - November 10, 2022 0
कुल्लू/मंडी/ऊना। हिमाचल प्रदेश की जनता के बीच लोकप्रिय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधानसभा चुनाव प्रचार…
CM Bhajan Lal and CM Mohan Yadav took a dip in Sangam

राजस्थान के सीएम ने कैबिनेट संग संगम में लगाई पावन डुबकी, त्रिवेणी तट पर हुई कैबिनेट बैठक

Posted by - February 8, 2025 0
महाकुम्भ नगर : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan lal Sharma) और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (CM Mohan…
CM Yogi

गाय के गोबर से तैयार पेंट का सरकारी भवनों में भी हो उपयोग: मुख्यमंत्री

Posted by - May 4, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि पशुपालन और दुग्ध विकास प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत…