आंदोलनकारी किसानों को गिरफ्तार कर अपने आकाओं को खुश करने में लगे है खट्टर- बोले किसान नेता

791 0

आंदोलनकारी किसानों ने हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में किसान पंचायत करने के बाद अब यूपी में भी 5 सितंबर को पंचायत करने का ऐलान किया है। किसान नेता राकेश टिकैत इस बीच मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत के लिए समर्थन मांगने हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंच गए हैं। टिकैत ने इस बीच कहा कि हरियाणा सरकार आंदोलनकारी किसानों को गिरफ्तार कर अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने में लगी हुई है।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार उन्हें विरोध प्रदर्शन करने से नहीं रोक सकती है और ना ही हस्तक्षेप की कोशिश करे। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि किसान एकजुट हैं और केंद्र सरकार के साथ एक लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं।

पांच सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर समर्थन मांगने हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हरियाणा में सत्तारूढ़ सरकार आंदोलनकारी किसानों को गिरफ्तार करके और उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने की कोशिश कर रही है। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार को किसान आंदोलन में हस्तक्षेप नहीं करने की चेतावनी दी।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार उन्हें विरोध प्रदर्शन करने से नहीं रोक सकती है। इन कानूनों के खिलाफ उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि कानून रद्द नहीं हो जाते। साथ ही उन्होंने कहा कि किसान एकजुट हैं और केंद्र सरकार के साथ एक लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं। केंद्र सरकार किसी की भी नहीं सुनती है और जो कोई भी उनके खिलाफ बोलने की कोशिश करता है उसे देशद्रोही का तमगा दे दिया जाता है।

मुंबई में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट से हुई पहली मौत

गौरतलब है कि किसान आंदोलन को 8 महीने से भी अधिक का समय हो चुका है। इतने दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। जनवरी महीने के बाद से ही किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है। केंद्र सरकार ने आखिरी मीटिंग में तीनों कानूनों को डेढ़ साल तक निलंबित करने का प्रस्ताव भी दिया था लेकिन किसान संगठनों ने इसे नामंजूर कर दिया था। प्रदर्शनकारी किसान तीनों कानूनों की वापसी को लेकर अड़े हुए हैं।

Related Post

Nitish Kumar

हर परिवार को 100 यूनिट फ्री बिजली, चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने जनता को दिया बड़ा तोहफा

Posted by - July 12, 2025 0
बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी बीच चुनाव से पहले नीतीश सरकार (Nitish Government) ने जनता को बड़ा तोहफा…
cm dhami

सीएम धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की भेंट

Posted by - November 7, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के शासकीय आवास पर…
CM Yogi held a review meeting of the Housing Department

भी नगरों के जीआईएस आधारित मास्टर प्लान मई माह के अंत तक अनुमोदित कराए जाएं: मुख्यमंत्री

Posted by - May 3, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विकास प्राधिकरणों में लंबित भवन मानचित्रों के प्रकरणों की समीक्षा के निर्देश दिए…