Ananya Pandey

अनन्या पांडेय ने जिम जाना किया बंद, जानें क्या है वजह?

2519 0

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ‘व्हॉट वूमन वॉन्ट सीजन 3’ को लेकर वापसी कर चुकी हैं। करीना के इस शो में इस बार चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडेय नजर आई। इस दौरान करीना कपूर खान ने अनन्या से कई मजेदार सवाल पूछे, जिनका जवाब अनन्या ने बहुत ही अच्छे से ढंग से दिया है। अनन्या ने शो में बताया की उनके पास जिम लुक्स की कमी है, जिसके कारण उन्होंने जिम जाना बंद कर दिया है। अनन्या पांडेय के इस शो के वीडियो को फैंस द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by – (@filmy.mirchi)

 

करीना ने अनन्या से सवाल किया और उनसे उनके जिम और एयरपोर्ट लुक्स के बारे में पूछा, अनन्या ने कहा कि मैंने जिम जाना बंद कर दिया है। क्योंकि मेरे पास जिम लुक्स की कमी है। मैं ऐसी हूं, मैं हर दिन कैसे नए कपड़े पहनूं? जिम और एयरपोर्ट ऐसी जगह है जहां आपको आराम से रहना होता है। इतनी देर ट्रेंच कोट पहनकर नहीं बैठ सकती। तो मेरे एयरपोर्ट मे जूते, जीन्स और एक नार्मल स्वेटशर्ट होती है। मैं इन चीजों को इतना महत्व नहीं देती।

वैज्ञानिकों का दावा- इस दवा के खाने से सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगा कोरोना संक्रमण

बातचीत के दौरान, अनन्या ने यह भी बताया कि वह इस तरह के कपड़े पहनती है जिससे वह खुश होती है और जो उनके लिए कम्फर्टेबले हो। उन्होंने कहा उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कोई क्या कहता है। करीना ने जब अनन्या पांडे से उनके फैशन आइकन के बारे में पूछा तो उन्होंने करीना कपूर का नाम लिया। अनन्या पांडेय ने कहा कि वह अगर शादी करती हैं तो वह मनीष मल्होत्रा का वह पिंक मजेंटा लहंगा पहनेंगी। जो करीना कपूर ने पहना था, वरना वो शादी नहीं करेंगी।

बता दें कि अनन्या को आखिरी बार मकबूल खान की खाली पीली में देखा गया था। वह अब शकुन बत्रा की आगामी फिल्म की शूटिंग कर रही है, जिसके टाइटल का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आएंगे।

Related Post

Rahul Gandhi

 ‘सबको सुरक्षित जीवन का हक’, राहुल गांधी ने एक बार फिर सबको वैक्सीन लगाने की उठाई मांग

Posted by - April 12, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कुल 10,45,28,565 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।…
AK Sharma

एके शर्मा ने ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में किया प्रतिभाग

Posted by - October 15, 2022 0
लखनऊ। राजस्थान के उदयपुर में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर0के0 सिंह के नेतृत्व में दो दिवसीय ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन का…
राज्य महिला आयोग

विकृत मानसिकता के लोगों को छह माह में दी जानी चाहिए सजा : राज्य महिला आयोग

Posted by - December 5, 2019 0
कानपुर। देश में महिलाओं के साथ हैवानियत की जो घटनाएं हो रही हैं। ऐसी घटनाओं को करने वाले विकृत मानसिकता…

सारा अली खान ने एयरपोर्ट पर किया ये काम, ऋषि कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन

Posted by - August 8, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान धीरे-धीरे सबकी चहेती बनती जा रही हैं। सारा अली खान इन दिनों कार्तिक…