आनंद महिंद्रा

आनंद महिंद्रा ने VIDEO शेयर कर कहा बीजेपी ने शिवसेना को ऐसे दी पटखनी

893 0

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार का दिन बड़ा बदलाव का रहा है। शुक्रवार देर रात तक कांग्रेस -एनसीपी और शिवसेना सरकार बनाने का दावा करते रहे। उधर देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी नेता अजित पवार के साथ मिलकर नई सरकार का गठन कर लिया है। अजित पवार की ओर से उठाए गए इस कदम के बाद शिवसेना के सारी कोशिशें धरी की धरी रह गईं। महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान को देखते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।

https://twitter.com/anandmahindra/status/1198095656847495168

आनंद महिंद्रा में जो वीडियो शेयर किया है वह एक कबड्डी मैच का है। वीडियो में एक खिलाड़ को पकड़ने से कैसे बाजी पलट गई दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के साथ महिंद्रा ने लिखा है कि क्या आप सोचते हैं कि महाराष्ट्र में जो हुआ उसे समझाने का इससे अच्छा तरीका कोई और हो सकता है? महाराष्ट्र में शनिवार सुबह भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एनसीपी नेता अजित पवार के साथ डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई।

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को 15 नवंबर को शेयर किया था। उस समय उन्हें ये वीडियो इस संदेश के साथ मिला था कि विपरीत परिस्थिति में भी आखिरी पल तक उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। विफलता को सफलता में बदलना संभव है। इस वीडियो को अब तक सवा दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।  आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए प्रतियोगिताएं भी कराते हैं।

Related Post

Mayawati

महिलाओं के साथ हो रही घटनाएं शर्मनाक व निंदनीय : मायावती

Posted by - March 25, 2021 0
लखनऊ।  बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (BSP Chief Mayawati) ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।…
CM Yogi participated in Shri Shiv Mahapuran Katha

शिवावतार बाबा गोरखनाथ की तपोभूमि पर श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

Posted by - May 8, 2023 0
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर परिसर में बने नौ नवीन मंदिरों में देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सप्त दिवसीय…

करिश्मा के 45वें जन्मदिन पर माधुरी ने खास अंदाज में किया विश

Posted by - June 25, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। आज बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित…