अनंतनाग में आईईडी बरामद

जम्मू-कश्मीर को दहलाने की आतंकियों की नापाक कोशिश, अनंतनाग में आईईडी बरामद

944 0

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर को एक बार फिर दहलाने की नापाक कोशिश आतंकियों ने की। आर्मी की रोड ओपनिंग पार्टी ने अनंतनाग में गुरुवार को आईईडी बरामद हुआ है। सेना का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रुका हुआ है। हाईवे व आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रमुख स्थानों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जगह-जगह नाके लगाकर चेकिंग की जा रही है।

पहले आर्मी की रोड ओपनिंग पार्टी ने राजोरी में मंगलवार को आईईडी बरामद की

बता दें कि इससे पहले आर्मी की रोड ओपनिंग पार्टी ने राजोरी में मंगलवार को आईईडी बरामद की थी। इससे पहले मई महीने में भी इसी जगह आतंकियों ने आईईडी प्लांट लिया था। जिसे सेना ने बरामद करने के बाद नष्ट कर दिया था।

इलेक्टोरल बॉन्ड पर संसद में बवाल, विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा 

वहीं 17 नवंबर को एलओसी पर पलांवाला सेक्टर में जीरो लाइन पर फेंसिंग के बिल्कुल पास पाकिस्तान की ओर से आईईडी प्लांट की थी। इसकी जद में आए भारतीय सेना के वाहन में सवार एक जवान शहीद हो गया। दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट में सेना का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

15 नवंबर को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कुकर में पांच किलो का आईईडी प्लांट कर रखा था

वहीं 15 नवंबर को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आतंकियों ने आईईडी प्लांट की थी। हाईवे पर पांपोर के पास आतंकियों ने प्रेशर कुकर में पांच किलो का आईईडी प्लांट कर रखा था। जिसे समय रहते बरामद कर लिया गया था। पुराने श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर पांपोर के ईडीआई भवन के बाहर रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) ने सड़क किनारे प्रेशर कुकर पड़ा देखा। इसके तुरंत बाद सुरक्षा बल हरकत में आ गए। बाद में की गई जांच में पाया गया कि आतंकियों ने प्रेशर कुकर में पांच किलो का आईईडी प्लांट कर रखा था।

Related Post

मौजपुर इलाके में दो गुटों के बीच पथराव

मौजपुर इलाके में दो गुटों के बीच पथराव,पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

Posted by - February 23, 2020 0
नई दिल्ली। नागरिकता कानून(सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर(एनपीआर) के खिलाफ रविवार को जाफराबाद में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच…

बंगाल नें बीजेपी को दवाई दी तो इनको आराम मिला, अगले 3 साल में भाजपा को पूरा आराम मिल जाएगा- राकेश टिकैत

Posted by - June 23, 2021 0
किसान आंदोलन को 6 महीने से अधिक का समय हो गया है और किसान अपनी मांगों को लेकर आज भी…
CM Dhami

मोदी सरकार ने सरदार पटेल के सपनों को दिया नया आयाम: धामी

Posted by - December 2, 2025 0
साधली, गुजरात। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को साधली, बडा़ेदरा,…
cm yogi

सीएम योगी ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

Posted by - October 19, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक…
cm yogi

सीएम योगी ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की

Posted by - October 16, 2022 0
एटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ जिले…