नेपाली पुलिस की कथित गोलीबारी में एक भारतीय युवक की मौत

नेपाली पुलिस की कथित गोलीबारी में एक भारतीय युवक की मौत

832 0

जिले की सीमा से लगे नेपाल के कंचनपुर इलाके में मेला घूमने गये तीन भारतीयों पर नेपाली पुलिस की कथित गोलीबारी के बाद इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि युवक का शव नेपाल पुलिस के कब्जे में ही है। वहीं, नेपाली पुलिस ने तस्करी का आरोप लगाते हुए गोली चलाने की बात कही है।    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हजारा थाना क्षेत्र के भूमिदान राघवपुरी टिल्ला चार गांव के रहने वाले गोविंद सिंह, गुरमीत सिंह और पप्पू सिंह नेपाल के कंचनपुर में लगे मेले में गए थे। नेपाली पुलिस ने तीनों की घेर कर उन पर गोली चला दी।

आनंदी बेन पटेल ने कहा चुनौतियों से ही जूझकर मिलती है सफलता

यादव ने बताया कि इस गोलीबारी में गोविंद सिंह (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय प्राथमिक चिकित्सालय में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि मृतक के दो साथियों में से एक और घायल हुआ है, जिसके बारे में कोई सटीक जानकारी नही मिल पा रही है। वहीं, तीसरे युवक के बारे में कहा जा रहा है कि वह भाग कर भारतीय सीमा के अंदर आ गया है।
उन्होंने बताया कि सीमा पर स्थिति शांतिपूर्ण है, फिर भी एहतियात के तौर पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। नेपाल पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्वाई की जाएगी। साथ ही, घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजनों से भी तथ्य जुटाए जा रहे हैं।

Related Post

Mahila Shakti Kendra

अब वन स्‍टॉप सेंटर और महिला शक्ति केन्‍द्र समन्‍वय के साथ करेंगे काम

Posted by - May 10, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश की महिलाओं और बेटियों को बेहतर सुविधाएं देने और उनकी समस्‍याओं का तेजी से निराकरण करने के लिए…
CM Dhami visited shops under the "GST Bachat Utsav"

केंद्र सरकार द्वारा GST स्लैब में व्यापक सुधार किए गए: सीएम धामी

Posted by - September 23, 2025 0
देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को राजपुर, देहरादून में “GST बचत उत्सव” के तहत विभिन्न दुकानों…
CM Vishnudev Sai

किसानों और ग्रामीण अंचलों के लिए आकाशवाणी आज भी निभा रही विशेष भूमिका: मुख्यमंत्री

Posted by - February 14, 2026 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर…
CM Yogi

श्रमिक और उद्योगपति एक-दूसरे के पूरक, श्रम कानून हो प्रो-इंडस्ट्री एवं प्रो-श्रमिक: मुख्यमंत्री

Posted by - May 16, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को श्रम एवं सेवायोजन विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि…