नेपाली पुलिस की कथित गोलीबारी में एक भारतीय युवक की मौत

नेपाली पुलिस की कथित गोलीबारी में एक भारतीय युवक की मौत

834 0

जिले की सीमा से लगे नेपाल के कंचनपुर इलाके में मेला घूमने गये तीन भारतीयों पर नेपाली पुलिस की कथित गोलीबारी के बाद इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि युवक का शव नेपाल पुलिस के कब्जे में ही है। वहीं, नेपाली पुलिस ने तस्करी का आरोप लगाते हुए गोली चलाने की बात कही है।    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हजारा थाना क्षेत्र के भूमिदान राघवपुरी टिल्ला चार गांव के रहने वाले गोविंद सिंह, गुरमीत सिंह और पप्पू सिंह नेपाल के कंचनपुर में लगे मेले में गए थे। नेपाली पुलिस ने तीनों की घेर कर उन पर गोली चला दी।

आनंदी बेन पटेल ने कहा चुनौतियों से ही जूझकर मिलती है सफलता

यादव ने बताया कि इस गोलीबारी में गोविंद सिंह (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय प्राथमिक चिकित्सालय में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि मृतक के दो साथियों में से एक और घायल हुआ है, जिसके बारे में कोई सटीक जानकारी नही मिल पा रही है। वहीं, तीसरे युवक के बारे में कहा जा रहा है कि वह भाग कर भारतीय सीमा के अंदर आ गया है।
उन्होंने बताया कि सीमा पर स्थिति शांतिपूर्ण है, फिर भी एहतियात के तौर पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। नेपाल पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्वाई की जाएगी। साथ ही, घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजनों से भी तथ्य जुटाए जा रहे हैं।

Related Post

बांदा जेल का DM ने किया औचक निरीक्षण, मुख्तार अंसारी के बैरक की ली गई तलाशी

Posted by - September 26, 2021 0
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में मंडल कारागार का डीएम अनुराग पटेल ने एसपी अभिनंदन के साथ शनिवार शाम को औचक…
PM Modi inaugurated UPITS 2025

दुनिया भर में हो रही उथल-पुथल और अनिश्चितता के बावजूद भारत की विकास दर आकर्षक: पीएम मोदी

Posted by - September 25, 2025 0
ग्रेटर नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार यानी आज ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित हो…
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री ने परमपूज्य कमलेश जी महाराज का सम्मान कर लिया आशीर्वाद

Posted by - July 13, 2025 0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) शनिवार को जयपुर के जेईसीसी, सीतापुरा में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए।…

PM संग बैठक से पहले फारूक बोले- महबूबा का PAK वाला बयान उनका एजेंडा, हमें अपने वतन से मतलब

Posted by - June 24, 2021 0
पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में गुरुवार को जम्मू-कश्मीर को लेकर बैठक होनी है बैठक में गुपकार संगठन भी भाग…
AK Sharma

एके शर्मा ने तिंरगा यात्रा में प्रतिभाग कर देश प्रेम की भावना को जगाया

Posted by - September 16, 2023 0
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) द्वारा आज रेस्ट हाउस सिद्धार्थनगर से मधवापुर कलां…