'कोरोना' को उलटा मत पड़ने दीजिए

अमिताभ बच्चन बोले- ‘कोरोना’ को उलटा मत पड़ने दीजिए, घर में रहकर जंग लड़िए

1014 0

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिये घर में रहने की अपील की है। बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है।

अमिताभ सोशल मीडिया पर लगातार अपने फैन्स के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हैं संपर्क में

अमिताभ सोशल मीडिया पर लगातार अपने फैन्स के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए संपर्क भी बनाए हुए हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कोरोना वायरस से बचने के तरीकों के बारे में लोगों को जागरुक करने की कोशिश कर रहे हैं।

अब अपने नए ट्वीट में उन्होंने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इसमें लोगों से कहा है कि कोरोना को उलटा मत पड़ने दीजिए।

https://twitter.com/SrBachchan/status/1245810445102931973

अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा,
ख़बरदार !!! घर में रहो , बाहर ना निकलो !
इस कमबख़्त ‘कोरोना’ , को उलटा मत पड़ने दीजिए !!
नहीं नहीं … आप मेरी बात नहीं समझ रहे हैं !
‘कोरोना’ को उलटा पढ़िए … हो जाएगा … ‘नारोको ..

इंदौर की घटना से व्यथित मशहूर शायर राहत इंदौरी, बोले- शहर को किसकी नज़र लगी?

अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस की जंग लड़ योद्धाओं को उत्साहवर्धन किया

कुली फिल्म का गाना सारी दुनिया का बोझ उठाते हैं हम का मुखड़ा शेयर कर अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस की जंग लड़ योद्धाओं को उत्साहवर्धन किया है। इस ट्वीट में एक आदमी पूरी दुनिया को अपने सर पर उठाए हुए नजर आ रहा है।

https://twitter.com/SrBachchan/status/1245902427028484101

 

Related Post

CM Yogi

यूपी को मिले निवेश प्रस्ताव अर्थव्यवस्था को नंबर एक बनाने के प्रयासों का परिणाम : मुख्यमंत्री

Posted by - December 3, 2023 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि फरवरी में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) से अब तक यूपी…
Gorakhnath Medical College

गोरखनाथ मेडिकल कॉलेज को मिलेगा एम्स भोपाल और गोरखपुर का साथ

Posted by - December 19, 2024 0
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल के निदेशक एवं एम्स गोरखपुर के कार्यवाहक निदेशक प्रो. अजय सिंह ने गुरुवार…