अमिताभ बच्चन

कोरोना वायरस के कारण अमिताभ बच्चन प्रशंसकों से मुलाकात की रद्द

911 0

नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते प्रशंसकों के साथ अपनी रविवार की मुलाकात रद्द कर दी है। अपने प्रशंसकों के लिए एक विशेष संदेश पोस्ट करने के लिए अमिताभ ने ट्विटर का सहारा लिया। ट्विटर पर घोषणा की है कि कोरोनो वायरस महामारी के कारण उन्होंने रविवार की मुलाकात को रद्द कर दिया है।

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन  हर रविवार को जुहू स्थित अपने निवास ‘जलसा’ के गेट पर प्रशंसकों से करते हैं मुलाकात

इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों से ‘जलसा’ नहीं आने और सुरक्षित रहने एवं सावधानी बरतने का अनुरोध किया है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन पिछले कई सालों से हर रविवार को जुहू स्थित अपने निवास ‘जलसा’ के गेट पर प्रशंसकों से मुलाकात करते हैं। उनके इस वीकली फैन मीटिंग का नाम ‘संडे दर्शन’ है, लेकिन इस रविवार को कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए वह किसी से मुलाकात नहीं कर पाएंगे। उन्होंने खुद की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर लिखा-‘सभी शुभचिंतकों से एक विनम्र अनुरोध! कृपया आज जलसा गेट पर न आएं। रविवार को मिलने आने वाला नहीं हूं! सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें। Sunday का दर्शन Jalsa पे cancel है, कृपया कोई वहां जमा न हों आज शाम को। सुरक्षित रहें।

https://twitter.com/SrBachchan/status/1239044957316345856

मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर लगातार इस खतरनाक महामारी से बचकर रहने की कर रहे हैं अपील 

पिछले कई दिनों से मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर लगातार इस खतरनाक महामारी से बचकर रहने की अपील कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि वह तेजी से फैल रही इस महामारी से बचने के लिए सावधानी बरत रहे हैं और उन्होंने अपने स्टॉफ को भी सफाई से रहने की सलाह दी है। उन्होंने लिखा-‘साबुन से हाथ धोया,साबुन से चेहरा धोया,अपनी चाबियां साफ की,अपने स्टॉफ को सफाई रखने के लिए बार-बार कहा। पश्चिमी सभ्यता की तरह हाथ मिलाने से रोका। सबसे थोड़ी दूरी बनाकर रखी। मोबाइल से भी। जब भी कोई पेज पलटा या दूसरे प्लेटफॉर्म पर गया, हर जगह केवल एक ही शब्द सुना कोरोना 19।’

कोरोना के कारण ‘जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन’ की शूटिंग स्थगित

अमिताभ बच्चन की एक कविता सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने कोरोना से डरने के बजाए लड़ने की हिम्मत दिलाई थी

इससे पहले अमिताभ बच्चन की एक कविता सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने कोरोना से डरने के बजाए लड़ने की हिम्मत दिलाई थी। कोरोना वायरस दुनियाभर में अपने पैर पसार रहा है। भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। भारत में अब तक 107 मामले सामने आए गए हैं। वहीं कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए कई फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है, वहीं कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग को भी स्थगित कर दिया गया है।

Related Post

प्रियंका गांधी

प्रियका का मोदी पर हमला, इनसे बड़ा कायर प्रधानमंत्री जिंदगी में नहीं देखा

Posted by - May 9, 2019 0
प्रतापगढ़। कांग्रेस महासचिव प्रियंका लगातार पीएम मोदी पर हमले कर रही हैं। गुरुवार यानी आज प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश…
RJD का घोषणापत्र जारी

RJD का घोषणापत्र जारी, दलित-पिछड़ों को आबादी के अनुसार आरक्षण, कांग्रेस के ‘न्याय’ को समर्थन

Posted by - April 8, 2019 0
बिहार। राष्ट्रीय जनता दल ने सोमवार यानी आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। राज्यसभा सांसद मनोज झा और प्रदेश अध्यक्ष…
मेथी का पराठा

‘मेथी का पराठा’ पुरुषों की शारीरिक क्षमता सहित अन्य गुणों का होता है भंडार

Posted by - December 14, 2019 0
नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों के ढेर सारे विकल्प मौजूद होते हैं। वैसे तो बच्चों को…
भावुक हुए आडवाणी

फिल्म ‘शिकारा’ देख भावुक हुए आडवाणी, विधु विनोद चोपड़ा ने बंधाया ढांढस

Posted by - February 8, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी कश्मीरी पंडितों के निर्वासन पर बनी फिल्म ‘शिकारा’ देखकर…