अमिताभ बच्चन ने कमला पसंद से तोड़ा कॉन्ट्रैक्ट, फीस भी की वापस

715 0

 नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कमला पसंद के साथ कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया है। असल में हाल ही में अमिताभ ने इस पान मसाला ब्रांड के साथ टाइअप किया था जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा था। अमिताभ के फैंस इस बात से खासे नाराज थे कि उन्होंने पान मसाला का एड किया। अब उन्होंने इस एड से अपना नाम वापस ले लिया है। एक्टर ने इसकी वजह बताते हुए कहा है कि वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि इससे नई पीढ़ी को पान मसाला का सेवन करने के लिए मोटिवेशन ना मिले। उन्होंने इस विज्ञापन के लिए मिली फीस भी वापस कर दी है।

इस बात की जानकारी अमिताभ बच्चन की टीम ने दी है। आधिकारिक रूप से कहा गया है, ‘कुछ दिन पहले कमला पसंद का विज्ञापन एयर हुआ था। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने ब्रांड से संपर्क साधा था और पिछले हफ्ते इस ब्रांड प्रमोशन से खुद को अलग कर लिया। अमिताभ बच्चन की टीम के जरिये इस कदम की जानकारी दी जा रही है कि बिग बी को यह नहीं पता था कि यह सरोगेट एडवर्टाइजिंग है। टीम ने बताया है, ‘अब अमिताभ बच्चन ने ब्रांड के साथ अपने करार को खत्म कर दिया है। इस बारे में उन्हें जानकारी दे दी है और प्रमोशन के लिए मिले पैसे भी लौटा दिए हैं।

आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे अमिताभ बच्चन

बता दें कि अमिताभ बच्चन आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैन्स के साथ-साथ सभी बॉलीवुड सितारे भी उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाई दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन के लिए बधाई संदेश का सोशल मीडिया पर तांता लग गया है। अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्तूबर, 1942 को प्रयागराज में हुआ। उनके पिता हरिवंश राय बच्चन हिंदी के मशहूर कवि थे जबकि उनकी मां तेजी बच्चन सोशल एक्टिविस्ट थीं।

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं, और शो जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है। इसके अलावा हाल ही में उनकी फिल्म ‘चेहरे’ रिलीज हुई थी, जिसमें इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती नजर आए थे। उनके आने वाली फिल्मों की बात करें तो उसमें ‘झुंड’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘बटरफ्लाई’, ‘मेडे’, ‘गुडबाय’ और नाग अश्विन की एक फिल्म शामिल है।

Related Post

ड्रग केस: अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला पहुंची NCB के ऑफिस

Posted by - November 11, 2020 0
मनोरंजन डेस्क.    सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स के केस में धीरे-धीरे इंडस्ट्री के बहुत से नामी चेहरे…

दिल्ली के व्यवसायी ने की राज-शिल्पा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

Posted by - September 2, 2021 0
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, लाखों रुपयों के धोखाधड़ी मामले में दिल्ली के व्यवसायी…
PM Narendra Modi

फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ एक बार फिर से 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Posted by - October 10, 2020 0
  मुंबई।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका वाली फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ (PM Narendra Modi) एक बार फिर से सिनेमाघरों…