Amitabh Bachchan

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर किया अंगदान ऐलान

2137 0

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन( Amitabh Bachchan ) ने सोशल मीडिया पर बुधवार को अपने अंग दान करने की घोषणा की है। सुपर स्टार ने अपने अंग दान करने की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करने के साथ दी। अमिताभ बच्चन ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनके कोट पर एक छोटा सा हरे रंग का रिबन भी है।

https://twitter.com/SrBachchan/status/1311027141404848128

78 वर्षीय महानायक ने ट्विटर पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि मैं एक शपथ ले चुका ऑर्गन डोनर हूं। मैंने ये ग्रीन रिबन इसकी पवित्रता के लिए धारण किया है। बता दें कि श्री बच्चन ने हाल ही में वैश्विक महामारी कोविड-19 को मात देकर केबीसी के 12 वें सीजन में बतौर होस्ट वापसी की है।

World heart day 2020 : व्यायाम और पौष्टिक खानपान से खतरा होगा कम

अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस ट्वीट को पंसद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अमिताभ बच्चन की तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखी है कि मैं एक अंगदाता हूं जो आपके द्वारा प्रेरित किया गया है। कई लोगों ने अपना सर्टिफिकेट शेयर करते हुए बताया कि वे भी अंगदान का संकल्प ले चुके हैं।

एक यूजर ने लिखा नाम के यूजर ने लिखा, ‘गुरुदेव अमिताभ सर, मैं एक प्रतिज्ञाबद्ध अंगदाता हूं। तीन साल पहले मैंने अपनी शरीर के सभी अंग दान किए।

https://twitter.com/SrBachchan/status/1311173776567013376

अमिताभ रोजाना 15 घंटे कर रहे हैं काम

अमिताभ ने बुधवार सुबह एक दूसरे ट्वीट में बताया कि वे पेंगोलिन मास्क पहनकर काम पर जा रहे हैं और रोजाना 15 घंटे काम कर रहे हैं। इस ट्वीट के साथ भी उन्होंने अपना एक फोटो शेयर किया है।

Related Post

CM Dhami

CM धामी ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी, बदला लेने का लिया संकल्प

Posted by - April 23, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकवादी हमले…

राजस्थान : माकन का दावा, कांग्रेस के कई नेता मंत्री पद छोड़कर संगठन को मजबूत करना चाहते हैं

Posted by - July 30, 2021 0
राजस्थान सरकार के भीतर मची अंतर्कलह के बीच प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने कहा- कई मंत्री इस्तीफा देकर संगठन…
Arvind Kejariwal

केजरीवाल का ऐलान दिल्ली वालों को मुफ्त लगेगी कोरोना वैक्सीन, 1.34 करोड़ डोज का ऑर्डर दिया

Posted by - April 26, 2021 0
नई दिल्ली। कोरोना और ऑक्सीजन कमी की दोहरी मार झेल रही दिल्ली के लिए राहत भरी खबर है। एक मई…
CM Dhami

प्रदेश में लव जिहाद जैसी गतिविधियां नहीं होने देंगे: सीएम धामी

Posted by - June 10, 2023 0
देहारादून। उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून समेत विभिन्न जिलों में लव जिहाद की घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने…