मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं

अमित शाह बोले-महाराष्ट्र में अगर किसी के पास नंबर है तो वह राजभवन जाए

951 0

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सियासी हालात पर भाजपा अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के मुद्दे पर अमित शाह ने शिवसेना के रवैये पर भी सवाल उठाया है।

इससे पहले किसी भी राज्य में सरकार बनाने के लिए 18 दिन का समय नहीं दिया गया

शाह ने कहा कि इससे पहले किसी भी राज्य में सरकार बनाने के लिए 18 दिन का समय नहीं दिया गया था। राज्यपाल ने विधानसभा का समय खत्म होने के बाद ही राजनीतिक दलों को बुलाया। न शिवसेना, न कांग्रेस और न ही एसीपी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। अगर आज की तारीख में किसी के पास नंबर हैं तो वह राज्यपाल के पास जा सकता है।

नई मांग कर रहे हैं जो किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं

शिवसेना से गठबंधन के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री और मैंने कई बार रैलियों में कहा था कि अगर हमारा गठबंधन जीतता है तो देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री होंगे। तब किसी ने इसका विरोध नहीं किया था। अब वह नई मांग कर रहे हैं जो किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। शिवसेना पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि राष्ट्रपति शासन से भाजपा का नुकसान हुआ। भाजपा नहीं चाहती कि मध्यावधि चुनाव हों। हम तो शिवसेना के साथ सरकार बनाने को तैयार थे, जनता के साथ विश्वासघात हमने नहीं किया।

Related Post

Prof. Vinay Kumar Pathak

‘वन कंट्री वन डाटा’ पर भी कार्य करने की आवश्यकता: प्रो. विनय कुमार पाठक

Posted by - February 17, 2021 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बुधवार को भारत की उच्च तकनीकी शिक्षा प्रणाली हेतु अभिनव और प्रगतिशील…
cm yogi

आधी आबादी सुरक्षित तो सब कुछ सुरक्षित: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted by - October 17, 2023 0
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आधी आबादी सुरक्षित है तो सब कुछ सुरक्षित है। माताओं और बहनों…
Maha Kumbh

महाकुम्भ के पहले संगम क्षेत्र में सज रही हैं पूजन सामग्री की दुकानें

Posted by - January 2, 2025 0
महाकुम्भनगर। ज्योतिषाचार्यों की गणना के अनुसार ग्रह नक्षत्रों के विशिष्ट संयोग से इस वर्ष प्रयागराज में 144 वर्ष बाद पड़ने…