मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं

अमित शाह बोले- नफरत भरी बयानबाजी से दिल्ली विधानसभा चुनाव हारी बीजेपी

903 0

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत और बीजेपी सिर्फ आठ सीट मिलने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने पहली बार खुलकर इस पर कोई बयान दिया है। अमित शाह ने एक चैनल के कार्यक्रम में दिल्ली चुनावों से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि हम सिर्फ चुनाव जीत और हार के लिए नहीं लड़ते हैं। बीजेपी वह पार्टी है जो चुनाव विचारधारा के विस्तार के लिए लड़ती है। शाह ने ये भी कहा कि दिल्ली के नतीजों को CAA और NRC पर मैंडेट के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

अमित शाह ने माना कि दिल्ली चुनावों में उनका अंदाजा गलत साबित हुआ

टाइम्स नाऊ के एक कार्यक्रम में अमित शाह ने माना कि दिल्ली चुनावों में उनका अंदाजा गलत साबित हुआ है। शाह ने ये भी कहा इन नतीजों को शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन से जोड़कर देखना ठीक नहीं है। जो लोग शाहीन बाग का समर्थन करते हैं ये उनका अधिकार है, हम अगर उनके खिलाफ हैं तो ये हमारा अधिकार है। शाह ने ये भी माना कि हो सकता है कि भाजपा को पार्टी नेताओं के घृणास्पद बयानों का नुकसान हुआ हो।

IILM एकेडमी ऑफ हायर लर्निंग : ‘ज़ील 2020’ में सेमी फाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गये 

‘गोली मारो’ वाले बयान पर बोले अमित शाह

दिल्ली चुनावों के दौरान बीजेपी नेताओं के ‘गोली मारो’ और ‘भारत-पाकिस्तान मैच’ जैसे बयानों पर शाह ने कहा कि ऐसी बातें नहीं की जानी चाहिए। शाह ने आगे कहा कि पार्टी ने ऐसे बयानों की हमेशा निंदा की है, इस बार भी इन बयानों से दूरी बना ली थी। शाह ने आरोप लगाया कि देश को हिंदू-मुसलमान में बांटने का कम हमेशा से कांग्रेस पार्टी ने ही किया है।

जो भी बात करना चाहे हम हैं तैयार : शाह

जो कोई भी सीएए से जुड़े मुद्दे पर मुझसे बात करना चाहते हैं, वह मेरे कार्यालय से समय ले सकते हैं, तीन दिन के भीतर समय दिया जाएगा।

Related Post

AK Sharma

चीनी मिलें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने वाली महत्वपूर्ण इकाइयां: एके शर्मा

Posted by - December 4, 2025 0
लखनऊ : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मऊ भ्रमण के दौरान आज किसान चीनी मिल लिमिटेड,…
यूजीसी की टीम एकेटीयू में

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की टीम दो दिवसीय दौरे पर एकेटीयू पहुंची

Posted by - February 26, 2020 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बुधवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की पांच सदस्यीय टीम ने परिसर का…
Savin Bansal

शीतलहरी में डीएम की रात की औचक जांच, चौक-चौराहों पर अलाव और रैन बसेरों का लिया जायजा

Posted by - January 23, 2026 0
देहरादून: राजधानी देहरादून में लगातार हो रही बारिश एवं बढ़ती ठंड को दृष्टिगत रखते हुए शीतलहरी में रात्रि में जिलाधिकारी…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने निर्माणी श्रमिकों के मेधावी बच्चों को दी 26 लाख की प्रोत्साहन राशि

Posted by - July 4, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव (CM Sai) ने आज गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम से पूर्व पंजीकृत…
साहस को सलाम

साहस को सलाम : गर्भवती महिला स्वास्थ्यकर्मी कोरोना की जंग में बनीं मिसाल

Posted by - April 26, 2020 0
राजस्थान। राजस्थान की भूमि वैसे तो ​बलिदानियों का क्षेत्र कहा जाता है, आज कोरोना की जंग में कई वीरांगनाएं खुद…