अमित शाह

लखनऊ में गरजे अमित शाह- CAA किसी कीमत पर नहीं होगा वापस

873 0

लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस कानून को लेकर देश को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष नागरिकता कानून का विरोध कर रहा है। यह सिर्फ एक दुष्प्रचार है। इससे किसी को नागरिकता नहीं जाएगी।

कांग्रेस, ममता बनर्जी, अखिलेश, मायावती, केजरीवाल सभी इस बिल के खिलाफ फैला रहे हैं भ्रम

अमित शाह ने कहा कि CAA पर विरोधी पार्टियां दुष्प्रचार करके और भ्रम फैला रही हैं। इसीलिए भाजपा जन जागरण अभियान चला रही है। जो देश को तोड़ने वालों के खिलाफ जन जागृति का अभियान है। पीएम नरेन्द्र मोदी CAA लेकर आए हैं। कांग्रेस, ममता बनर्जी, अखिलेश, मायावती, केजरीवाल सभी इस बिल के खिलाफ भ्रम फैला रहे हैं। इस बिल को लोकसभा में मैंने पेश किया है। मैं विपक्षियों से कहना चाहता हूं कि आप इस बिल पर सार्वजनिक रूप से चर्चा कर लो। ये अगर किसी भी व्यक्ति की नागरिकता ले सकता है, तो उसे साबित करके दिखाओ।

सीएए में कहीं पर भी किसी की नागरिकता लेने का कोई प्रावधान नहीं

गृहमंत्री शाह ने कहा कि देश में CAA के खिलाफ भ्रम फैलाया जा रहा है, दंगे कराए जा रहे हैं। सीएए में कहीं पर भी किसी की नागरिकता लेने का कोई प्रावधान नहीं है, इसमें नागरिकता देने का प्रावधान है। इस बिल में किसी की नागरिकता लेने का प्रावधान नहीं है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में रहने वाले अल्पसंख्यकों पर वहां अत्याचार हुए, वहां उनके धार्मिक स्थल तोड़े जाते हैं। वो लोग वहां से भारत आए हैं। ऐसे शरणार्थियों को नागरिकता देने का ये बिल है।

अमित शाह ने कहा कि जब देश आजाद हुआ, कांग्रेस के पाप के कारण धर्म के आधार पर भारत मां के दो टुकड़े हो गए

अमित शाह ने कहा कि जब देश आजाद हुआ, कांग्रेस के पाप के कारण धर्म के आधार पर भारत मां के दो टुकड़े हो गए। 16 जुलाई 1947 को कांग्रेस पार्टी ने प्रस्ताव करके धर्म के आधार पर विभाजन को स्वीकार किया। नरेन्द्र मोदी ने वर्षों से प्रताड़ित लोगों को उनके जीवन का नया अध्याय शुरू करने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि मैं आज डंके की चोट पर कहने आया हूं कि जिसको विरोध करना है करे, CAA वापस नहीं होने वाला है।

रोज करें मेथी का सेवन दिल सहित कई रोगों से मिलता है छुटकारा 

शाह ने कहा कि मैं वोट बैंक के लोभी नेताओं को कहना चाहता हूं, आप इनके कैंप में जाइए, कल तक जो सौ-सौ हेक्टेयर के मालिक थे वे आज एक छोटी सी झोपड़ी में परिवार के साथ भीख मांगकर गुजारा कर रहे। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के पाप के कारण धर्म के आधार पर भारत के दो टुकड़े हुए। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की संख्या कम होती रही। आखिर कहां गए ये लोग? कुछ लोग मार दिए गए, कुछ का जबरन धर्म परिवर्तन किया गया।

गृहमंत्री शाह ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने 1947 में कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू, सिख आ सकते हैं भारत 

गृहमंत्री शाह ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने 1947 में कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू, सिख भारत आ सकते हैं। उन्हें नागरिकता देना, गौरव देना, भारत सरकार का कर्तव्य होना चाहिए। नेहरू जी ने कहा था कि केंद्रीय राहत कोष का उपयोग शरणार्थियों को राहत देने के लिए करना चाहिए। इनको नागरिकता देने के लिए जो जरूरी हो, करना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने कुछ नहीं किया

कांग्रेस पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि राजस्थान के पिछले विधानसभा में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि पाकिस्तान से आए हिंदुओं, सिखों को नागरिकता दी जाएगी। आप करो तो सही है और मोदी जी करें, तो विरोध करते हो इससे पहले रैली में पहुंचे उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि नागरिकता कानून किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं बल्कि देने के लिए है। इस पर बेवजह का भ्रम फैलाया जा रहा है।

Related Post

CM Dhami

CM धामी ने अस्पताल का दौरा किया, फूड पॉइजनिंग से पीड़ित मरीजों से मुलाकात की

Posted by - March 31, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को कोरोनेशन अस्पताल का दौरा किया, जहां सहारनपुर से…
CM Yogi in janta darshan

सबकी समस्या का समाधान करने को सरकार प्रतिबद्ध: सीएम योगी

Posted by - October 4, 2023 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार तीसरे दिन जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात…
Uttarkashi disaster relief work: Successful rescue operation of passengers continues

धामी के निर्देश पर उत्तरकाशी-धराली आपदा राहत बचाव को लेकर देहरादून जिला प्रशासन मुस्तैद

Posted by - August 7, 2025 0
राज्य आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 274 लोगों को गंगोत्री एवं आसपास के क्षेत्रों से हर्षिल लाया गया है,…