मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं

अमित शाह ने स्वास्थ्य की अटकलों पर लगाया विराम, बोले- मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं

833 0

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके स्वास्थ्य को लेकर लगायी जा रही अटकलों पर ट्विट कर विराम लगा दिया है। उन्होंने आज कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें कोई बीमारी नहीं है।

कुछ मित्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे स्वास्थ्य के बारे में कई मनगढंत अफवाहें फैलायी

श्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विवटर पर एक टि्वट कर कहा कि पिछले कई दिनों से कुछ मित्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे स्वास्थ्य के बारे में कई मनगढंत अफवाहें फैलायी हैं , यहां तक कि कई लोगों ने मेरी मृत्यु के लिए भी ट्वीट कर दुआ मांगी है। उन्होंने कहा है कि वह उनके स्वास्थ्य की चिंता करने वाले सभी लोगों को यह संदेश दे रहे हैं। उन्होंने लिखा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य संबंधी फर्जी संदेश प्रसारित करने वाले तीन गिरफ्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य के बारे में सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वाला संदेश प्रसारित करने के आरोप में उनके गृहराज्य गुजरात के अहमदाबाद की साइबर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि दो लोगों को भावनगर और एक काे अहमदाबाद से पकड़ा गया है। इन लोगों ने श्री शाह को गले के पिछले भाग में हड्डी का कैंसर होने संबंधी फर्जी संदेश को प्रसारित किया था।

श्री शाह के ट्विटर हैंडल जैसा दिखने वाले इस फर्जी हैंडल में उनके हवाले से यह फर्जी संदेश था कि वह लोगों से उनके बेहतर स्वास्थ्य की दुआ करने को कहते हैं। उनके गले के पिछले भाग में हड्डी का कैंसर है।

Related Post

Anand Bardhan

कुंभ मेला का सफल संचालन एवं भव्यता के साथ आयोजित किए जाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी: मुख्य सचिव

Posted by - September 12, 2025 0
हरिद्वार : 2027 कुंभ मेले (Kumbh Mela) को सुव्यवस्थित एवं दिव्य व भव्य ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से…
cm pushkar dhami

प्रधानमंत्री ने देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया : सीएम पुष्कर धामी

Posted by - January 2, 2022 0
  हरिद्वार।  पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री (cm pushkar dhami) ने रविवार को विधान सभा क्षेत्र झबरेडा मण्डी परिसर में कृषि…