Amit Shah and CM Yogi participated in Ganga Aarti

गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी गंगा आरती में हुए शामिल, अभिभूत

311 0

वाराणसी। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार शाम दशाश्वमेधघाट पर आयोजित गंगा सेवा निधि के प्रसिद्ध गंगा आरती (Ganga Aarti) में शामिल हुए। भव्य गंगा आरती देख गृहमंत्री औैर मुख्यमंत्री अभिभूत दिखे। भाव विभोर कर देने वाली गंगा आरती के दौरान गृहमंत्री गंगा गीतों पर ताल देते भी दिखे।

गृहमंत्री (Amit Shah) और मुख्यमंत्री (CM Yogi) को देखकर घाट पर मौजूद हजारों लोगों ने हर-हर महादेव के पारम्परिक उद्घोष से उनका स्वागत किया। इस पर दोनों राजनेताओं ने लोगों का गर्मजोशी से अभिवादन का जवाब मुस्कराकर हाथ जोड़कर दिया।

गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी गंगा आरती में :फोटो बच्चा गुप्ता

इससे पहले, निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव सुरजीत सिंह, हनुमान यादव ने अंगवस्त्र, मोमेंटो और प्रसाद देकर स्वागत किया। गंगा आरती के बीच में गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने ड्रोन लेजर शो देखा। दशाश्वमेध घाट के सामने गंगा पार से तीसरे दिन शनिवार को ड्रोन लेजर शो का भव्य आयोजन हुआ। इसके जरिए काशी की कायाकल्प की दास्तां दिखायी गयी और बताया गया कि पीएम मोदी के 10 साल के कार्यकाल के दौरान पुरातन काशी कितनी आधुनिक हो गयी है।

लेजर शो की प्रस्तुति में ड्रोन से आसमान में करीब 400 फीट की ऊंचाई पर लगभग 300 मीटर की चौड़ाई में लेजर शो का प्रदर्शन हुआ। इसके जरिए दिखायी गयी विविध कलाकृतियों ने काशी के सभी घाटों पर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया।

इन कलाकृतियों में बाबा विश्वनाथ के डमरू से लेकर काशी की प्रसिद्ध मां गंगा आरती, भव्य विश्वनाथ कॉरिडोर, भारत में बनी वंदे भारत ट्रेन के साथ भाजपा के निशान कमल, भाजपा का ध्वज और लोकसभा चुनावों में कमल के निशान रहा।

Related Post

CM Dhami

प्रेमनगर पहुंचे सीएम धामी, ‘GST बचत उत्सव’ जागरूकता कार्यक्रम में शामिल

Posted by - September 22, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) आज देहरादून के प्रेमनगर में आयोजित ‘GST बचत उत्सव’ कार्यक्रम में शामिल हुए।…
DM Savin Bansal inspected the green building.

डीएम ने ग्रीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया, धीमी प्रगति पर अधिकारियों को फटकार

Posted by - December 3, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने हरिद्वार रोड स्थित स्मार्ट सिटी लि0 परियोजना अन्तर्गत निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग का निरीक्षण…
CM Yogi worshiped Baba Vishwanath

मुख्यमंत्री ने की बाबा विश्वनाथ की आराधना, ’काशी कोतवाल’ काल भैरव के दर पर भी झुकाया शीश

Posted by - October 6, 2025 0
वाराणसी : मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर सोमवार को काशी विश्वनाथ…
Gita press

गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि होंगे पीएम मोदी

Posted by - May 18, 2023 0
गोरखपुर। धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक पुस्तकों के प्रकाशन की विश्व प्रतिष्ठित संस्था गीता प्रेस (Geeta press) के शताब्दी वर्ष समारोह के…
CM Dhami

मोदी कहते हैं- भ्रष्टाचार मिटाओ तो कांग्रेस कहती है- मोदी को मिटाओ और गांधी परिवार को बचाओ: धामी

Posted by - April 2, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को रुद्रपुर में जनसभा स्थल पर मंच से कांग्रेस पर जमकर…